madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही, 17 लाख की रिश्वत लेते धराए DPC

धार। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार राय के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर परियोजना समन्वयक, कार्यालय- समग्र शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा केन्द्र धार मैं पदार्थ प्रदीप कुमार खरे (DPC धार) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया गया।

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता दिलीप साधव पिता स्व. श्री मांगीलाल साधव, उम्र 41 वर्ष, पद प्रभारी सहायक यंत्री, जिला शिक्षा केन्द्र धार, निवासी 186 महालक्ष्मी नगर धार द्वारा आरोपी प्रदीप कुमार खरे पिता स्व. श्री बी.एल. खरे, उम्र 57 वर्ष, पद जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय समग्र शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा केन्द्र धार द्वारा 17 लाख की रिश्वत की मांग की गई थी जिसकी प्रथम किस्त आज देना तय हुआ था, रिश्वत राशि- 1,00,000/- पहली क़िस्त लेते हुए उन्हें रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार संपूर्ण विवरणः-

आवेदक जिला शिक्षा केन्द्र धार में प्रभारी सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ है। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत धार जिले में विभिन्न शासकीय विद्यालय परिसरों में 122 शौचालयों का निर्माण कराये जाने हेतु लगभग 3,42,00,000/- रुपये स्वीकृत हुये थे। उक्त शौचालयों का निर्माण वर्तमान में जारी है। जिनका सुपरविजन आवेदक द्वारा किया जा रहा है।

उक्त निर्माणाधीन शौचालयों का कार्य पूर्ण होने के पूर्व ही प्रदीप कुमार खरे द्वारा कार्य पूर्ण प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के एवज में 5 प्रतिशत के मान से 17,00,000/- रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

आवेदक द्वारा ईसकी शिकायत राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 18.05.2026 को ट्रैपदल का गठन किया गया। आरोपी प्रदीप कुमार खरे DPC धार को आवेदक से रिश्वत राशि की प्रथम किश्त के रुप में 1,00,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रैपदल मैं इनका रहा सराहनी कार्य –

कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रआर आशीष शुक्ला, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक कमलेश परिहार, मनीष माथुर, कष्णा अहिरवार, प्रभात मोरे शामिल रहे।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!