madhyabharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » धारेश्वर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बचाया मरीज का जीवन, सफल ऑपरेशन कर निकाली 5 किलो की बच्चेदानी ओर गठान

धारेश्वर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बचाया मरीज का जीवन, सफल ऑपरेशन कर निकाली 5 किलो की बच्चेदानी ओर गठान

धारेश्वर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाया मरीज का जीवन: पेट से निकाली 3 किलो की गठान, जटिल सर्जरी रही पूरी तरह सफल।

धार। शहर में पिछले कई वर्षों से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे धारेश्वर हॉस्पिटल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के कुशल और अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन को अंजाम देते हुए, मरीज के पेट से 5 किलो से अधिक वजन की विशालकाय बच्चेदानी ओर गठान (ट्यूमर) निकालने में सफलता प्राप्त की है।
डॉक्टरों की टीम ने पेश की मिसाल —
इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक संपन्न करने में धारेश्वर हॉस्पिटल के वरिष्ठ व अनुभवी चिकित्सक डॉ. संजय अनिल राठौड़, डॉ. कपिल और धारेश्वर हॉस्पिटल धार की पूरी मेडिकल टीम का सराहनीय योगदान रहा। डॉक्टरों और सहायक स्टाफ के सूझबूझ और सटीक तालमेल की बदौलत इस बेहद नाजुक ऑपरेशन को आसानी से पूरा किया गया, जिससे मरीज को एक नया जीवन मिला है।
मरीज की स्थिति में सुधार —
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, इस सफल ऑपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ और खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की देखरेख में मरीज का इलाज व रिकवरी की प्रक्रिया जारी है। धारेश्वर हॉस्पिटल की इस बड़ी कामयाबी पर मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों और पूरे अस्पताल स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।
शहर में इस सफल ऑपरेशन और डॉक्टरों की कार्यकुशलता की जमकर सराहना हो रही है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!