madhyabharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » स्कूली तीन बच्चों की दर्दनाक मौत ने दहला दिया राहगीरों का दिल!
पीथमपुर/धार। मध्य प्रदेश के धार जिले की ओधोगिक नगरी पीथमपुर में गुरुवार (22 अक्टूबर 2026) दोपहर एक अत्यंत दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन स्कूली बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और उनकी एक मौसेरी बहन शामिल बताए जा रहे हैं।

हृदयविदारक घटना का विवरण, हादसा कैसे हुआ?

यह दुर्घटना पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र के अंतर्गत महू-नीमच मार्ग पर महिंद्रा ब्रिज (महेंद्रा ब्रिज) के पास दोपहर करीब 2:00 बजे हुई। स्कूल से छुट्टी होने के बाद तीनों बच्चे एक मोटरसाइकिल (एमपी 40 एमएल 4037) पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्राले (ट्रक) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उनकी किताबें व स्कूल बैग सड़क पर बिखर गए।

मृतक बच्चों की पहचान —

मृतक बच्चे पीथमपुर की उत्कर्ष आंगन कॉलोनी के रहने वाले थे और सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ते थे:
  • प्रियांश रजक: (कक्षा 9वीं का छात्र) – गुरुवार को प्रियांश स्कूल नहीं गया था, वह दोपहर में अपने छोटे भाई और मौसेरी बहन को लेने बाइक से स्कूल पहुंचा था।
  • मोक्ष रजक: (कक्षा 5वीं का छात्र) – प्रियांश का छोटा सगा भाई।
  • आरुषि (आयुषी) रजक: (कक्षा 7वीं की छात्रा) – दोनों भाइयों की मौसेरी बहन।

घटना के बाद क्षेत्र की स्थिति और पुलिस कार्रवाई —

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में कोहराम मच गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया सूचना मिलते ही सेक्टर-1 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को संभाला और बच्चों के शवों को अस्पताल भिजवाया।
ट्राले को जब्त कर लिया गया है, मौके से चालक फरार हो गया था जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है आगे की कार्यवाही जारी है। वही तीनों बच्चों का 100 परीक्षण करवाने के बाद उनकी देह को परिवार के सपोर्ट कर दिया गया है। प्रवीण ठाकरे, थाना प्रभारी पीथमपुर सेक्टर 1 धार।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!