madhyabharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » वाहन चालको की मनमानी, हादसों के बाद भी नहीं ले रहे सबक, चालानी कार्रवाई के साथ समझाइस भी

वाहन चालको की मनमानी, हादसों के बाद भी नहीं ले रहे सबक, चालानी कार्रवाई के साथ समझाइस भी

सड़क सुरक्षा: सिर्फ चालान नहीं, समझाइश भी; यातायात पुलिस ने रॉन्ग साइड आने वाले बस चालकों को दी कड़ी चेतावनी।

धार में सुधर नहीं रहे वाहन चालक: पेट्रोल पंप से निकलते ही दौड़ रहे रॉन्ग साइड, रक्षित निरीक्षक ओर सूबेदार ने दी हिदायत।

यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस सख्त; चालान के साथ चालकों को दी जा रही समझाइश।

धार। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में यातायात थाना प्रभारी (RI) प्रेम सिंह ठाकुर ने घोड़ा चौपाटी मुख्य चौराहे पर एक बड़ी कार्रवाई की। जहां पेट्रोल डीजल भरवाने के बाद गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही एक बस को रोककर उसके चालक को कड़ी समझाइश दी गई। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि दोबारा इस प्रकार की लापरवाही करते हुए गलत दिशा में वाहन चलाया गया, तो भारी जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यातायात रक्षित निरीक्षक प्रेम सिंह ठाकुर और थाना प्रभारी ज्योति सूर्यवंशी ने बस को करीब आधा किलोमीटर उल्टे पांव गाड़ी को पीछे करवा कर सही साइट लाया गया
हादसों के बाद भी सबक नहीं ले रहे चालक —
गौरतलब है कि धार शहर में पेट्रोल पंपों से निकलने के बाद या फुटपाथ पर सजी दुकानों से सामान खरीदने की जल्दबाजी में कई दोपहिया और बस चालक अपने वाहनों को रॉन्ग साइड दौड़ा रहे हैं। यह लापरवाही सीधे तौर पर गंभीर दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही है। घोड़ा चौपाटी से लेकर त्रिमूर्ति चौराहे तक पहले भी कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं, इसके बावजूद वाहन चालक इन घटनाओं से कोई सबक नहीं ले रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि बार-बार लग रहे जाम और हादसों के पीछे कहीं न कहीं नियमों का कड़ाई से पालन न होना भी एक बड़ा कारण है।
स्टंटबाजों और कर्कश आवाज वाली बुलेट से जनता त्रस्त —
यातायात पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के बावजूद वाहन चालकों की आदतों में अपेक्षित सुधार नहीं आ पा रहा है। इतना ही नहीं, इन दिनों शहर में स्टंटबाजों और बुलेट से पटाखे जैसी कर्कश ध्वनि निकालने वाले हुड़दंगियों का चलन बेहद बढ़ गया है। इससे राहगीरों और आम जनता का सड़कों पर निकलना दूभर हो चुका है। नागरिकों की मांग है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर अब और बड़ी तथा ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए।
क्या कहते हैं अधिकारी?
यातायात थाना प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा शहर के विभिन्न पॉइंट पर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की जा रही है। हमारा उद्देश्य सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है। इसलिए चालान काटने के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी स्थिति में रॉन्ग साइड वाहन न चलाने की समझाइश भी दी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!