1 min read

नहीं रहे 'वर्तमान के वर्धमान' संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज, ली समाधि। छत्तीसगढ़। डोंगरगढ़ में जैन समाज के रत्न आचार्य...

1 min read

जीव जागरण धर्म यात्रा का काफिला कल पहुंचेगा आलोट, राठौर नवीन धर्मशाला में होगा सत्संग। आलोट/रतलाम। (एम: हामिद ईज्जी) जय...

1 min read

आलोट/रतलाम। (एम ईज्जी हामिद) दुबई (यूएई) यह एक शानदार कार्यक्रम था कि कई लोगों ने बुरहानी मस्जिद में प्रश्नोत्तरी में...

1 min read

कई भारी जमानों आईग्यो रे.. अब तो वैलेंटाइन डे हैं लाजो साहब। इंदौर। (मुर्तजा हामिद ईज्जी) मध्य प्रदेश के इंदौर में...

1 min read

धार। थाना नौगांव के अपराध क्रमांक 68/24 एवं 13 जुआ एक्ट में 18 आरोपी गिरफ्तार। पुलिस थाना नौगांव एवं सायबर...

1 min read

नाबालिग बालिका के साथ दुष्‍कृत्‍य करने वाले आरोपी को हुआ 20 वर्ष का सश्रम कारावास। इंदौर। जिला लोक अभियोजन अधिकारी...

1 min read

विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना हम सब की जवाबदारी- सीएमओ राठौर। विकसित भारत यात्रा के द्वितीय चरण के...

1 min read

अयोध्या मे राममंदिर के निर्माण से बनी लहर पर सवार भाजपा मे धार लोकसभा सीट के लिये अनेकों सोये उम्मीदवार...

Waves of music will again echo in the beautiful valleys
1 min read

फरवरी के अंतिम सप्ताह में मांडू उत्सव होने की पूरी संभावना। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव...

हसीन वादियों में फिर गूंजेगी संगीत की स्वर लहरियां फरवरी के अंतिम सप्ताह में मांडू उत्सव होने की पूरी संभावना कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव ने मांडू में ली अधिकारियों की बैठक प्लानर से की चर्चा कपिल पारिख मांडू संगीत और कला का समृद्ध इतिहास अपने अंदर समेटे ऐतिहासिक नगरी मांडू की हसीन वादियों में संगीत की स्वर लहरिया एक बार फिर गूंजेगी। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में मांडू उत्सव आयोजित होने की पुरी संभावना है। मांडू उत्सव को लेकर पिछले समय से हलचल न होने से कला प्रेमी निराश थे। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से उत्सव का आयोजन जल्द ही होगा। मांडू उत्सव के आयोजन को लेकर धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एमपी टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टूरिज्म बोर्ड के एएमडी विवेक क्षोत्रिय ने उत्सव की कार्य योजना बनाने के लिए एक्सपट्र्स और प्लानर भी मांडू भेजें। इधर धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशपर जिला पंचायत के सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव मांडू पहुंचे उन्होंने एक्सपट्र्स और प्लानर से चर्चा कर यहां मालवा रिसोर्ट में स्थानीय अधिकारियों से भी चर्चा की इसके बाद मांडू उत्सव को लेकर बैठक का आयोजन हुआ जिसमें बिंदुवार कई मुद्दों पर चर्चा हुई। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने चर्चा करते हुए बताया कि मांडू उत्सव का आयोजन होना है। आयोजन को लेकर हम प्रयास कर रहे हैं।आज जिला पंचायत के सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव इस विषय में मांडू पहुंचे हैं। इधर धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर धार जिला पंचायत के सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव शनिवार को मांडू पहुंचे। यहां मालवा रिसोर्ट में उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पर्यटन बोर्ड द्वारा भेजे गए प्लानर से भी चर्चा की मांडू उत्सव के आयोजन की तिथि कार्यक्रमों का स्वरूप व्यवस्थाओं के साथ नए आकर्षणों को लेकर चर्चा हुई ‌। इस मौके पर एक्सपर्टस भी मांडू पहुंचे थे जिन्होंने उत्सव को और भी आकर्षक और मनोरंजक बनाने के लिए अपनी राय प्रस्तुत की है ‌। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्सव का आयोजन फरवरी की अंतिम सप्ताह में होना तय है। हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारी तिथि को लेकर अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं उनका कहना है कि आयोजन टूरिज्म बोर्ड करता है जिला प्रशासन सहयोगी संस्था है पर मांडू उत्सव का आयोजन होना तय हो चुका है। इस विषय में विस्तृत चर्चा करते हुए जिला पंचायत के सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि आज मालवा रिसोर्ट में हमने अधिकारियों प्लानर और एक्सपर्टस से मांडू उत्सव के विषय में चर्चा की है। जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा मांडू उत्सव के आयोजन को लेकर लगातार पर्यटन विभाग के अधिकारियों से संपर्क मैं है और उत्सव की तिथि भी जल्द घोषित होगी। बिंदुवार कई विषयों पर चर्चा हुई है। मांडू उत्सव का आयोजन फरवरी के अंतिम सप्ताह तक हो सकता है। हालांकि अभी पर्यटन विभाग ने तिथि घोषित नहीं की है। हम चाहते हैं कि मांडू उत्सव जैसे आयोजनों की परंपरा कायम रहे देश और दुनिया के पर्यटक धार जिले में स्थित इस प्राचीनतम ऐतिहासिक स्थल पर भ्रमण के लिए आए जिससे यहां का पर्यटन और व्यवसाय भी बड़े। अधिकतम 1 से 3 दिन का हो सकता है मांडू उत्सव
1 min read

धार। जिला मुख्यालय एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की बोतल के नाम पर हो रही आम जनता के स्वास्थ्य...

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!