Month: February 2024

दादा-दादी बने बच्चों के प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के साक्षी

आलोट/रतलाम। (एम ईज्जी हामिद) दुबई (यूएई) यह एक शानदार कार्यक्रम था कि कई लोगों ने बुरहानी मस्जिद में प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। बच्चों के कार्यक्रम में दादा-दादी को आमंत्रित करना…

चौराहे पर भीख मांगकर महिला ने 45 दिन में कमाए 2.5 लाख रुपये, पति के लिए खरीदी बाइक

कई भारी जमानों आईग्यो रे.. अब तो वैलेंटाइन डे हैं लाजो साहब। इंदौर। (मुर्तजा हामिद ईज्जी) मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने 45 दिन चौराहे पर भीख मांगकर…

जुए-सट्टे पर क्राइम ब्रांच व पुलिस की रेड 18 लोगों सहित लाखों नगदी जब्त

धार। थाना नौगांव के अपराध क्रमांक 68/24 एवं 13 जुआ एक्ट में 18 आरोपी गिरफ्तार। पुलिस थाना नौगांव एवं सायबर साखा प्रभारी भेरुसिंह देवडा द्वारा बड़ी कार्यवाही। गिरफ्तार आरोपियों के…

दुष्‍कृत्‍य करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

नाबालिग बालिका के साथ दुष्‍कृत्‍य करने वाले आरोपी को हुआ 20 वर्ष का सश्रम कारावास। इंदौर। जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्‍तव ने बताया कि दिनांक 13.02.2024 को माननीय न्‍यायालय…

विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने का समय आ गया

विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना हम सब की जवाबदारी- सीएमओ राठौर। विकसित भारत यात्रा के द्वितीय चरण के अंतर्गत मांडू में हुआ कार्यक्रम का आयोजन हितग्राही हुए लाभान्वित।…

लोकसभा सीट के लिये अनेकों सोये उम्मीदवार रतजगा कर रहे है?

अयोध्या मे राममंदिर के निर्माण से बनी लहर पर सवार भाजपा मे धार लोकसभा सीट के लिये अनेकों सोये उम्मीदवार रतजगा कर रहे है? धार। (मदन काबरा) जनजाति लोकसभा सीट…

Waves of music will again echo in the beautiful valleys

हसीन वादियों में फिर गूंजेगी संगीत की स्वर लहरियां

फरवरी के अंतिम सप्ताह में मांडू उत्सव होने की पूरी संभावना। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव ने मांडू में ली अधिकारियों की बैठक प्लानर से की…

हसीन वादियों में फिर गूंजेगी संगीत की स्वर लहरियां फरवरी के अंतिम सप्ताह में मांडू उत्सव होने की पूरी संभावना कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव ने मांडू में ली अधिकारियों की बैठक प्लानर से की चर्चा कपिल पारिख मांडू संगीत और कला का समृद्ध इतिहास अपने अंदर समेटे ऐतिहासिक नगरी मांडू की हसीन वादियों में संगीत की स्वर लहरिया एक बार फिर गूंजेगी। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में मांडू उत्सव आयोजित होने की पुरी संभावना है। मांडू उत्सव को लेकर पिछले समय से हलचल न होने से कला प्रेमी निराश थे। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से उत्सव का आयोजन जल्द ही होगा। मांडू उत्सव के आयोजन को लेकर धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एमपी टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टूरिज्म बोर्ड के एएमडी विवेक क्षोत्रिय ने उत्सव की कार्य योजना बनाने के लिए एक्सपट्र्स और प्लानर भी मांडू भेजें। इधर धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशपर जिला पंचायत के सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव मांडू पहुंचे उन्होंने एक्सपट्र्स और प्लानर से चर्चा कर यहां मालवा रिसोर्ट में स्थानीय अधिकारियों से भी चर्चा की इसके बाद मांडू उत्सव को लेकर बैठक का आयोजन हुआ जिसमें बिंदुवार कई मुद्दों पर चर्चा हुई। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने चर्चा करते हुए बताया कि मांडू उत्सव का आयोजन होना है। आयोजन को लेकर हम प्रयास कर रहे हैं।आज जिला पंचायत के सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव इस विषय में मांडू पहुंचे हैं। इधर धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर धार जिला पंचायत के सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव शनिवार को मांडू पहुंचे। यहां मालवा रिसोर्ट में उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पर्यटन बोर्ड द्वारा भेजे गए प्लानर से भी चर्चा की मांडू उत्सव के आयोजन की तिथि कार्यक्रमों का स्वरूप व्यवस्थाओं के साथ नए आकर्षणों को लेकर चर्चा हुई ‌। इस मौके पर एक्सपर्टस भी मांडू पहुंचे थे जिन्होंने उत्सव को और भी आकर्षक और मनोरंजक बनाने के लिए अपनी राय प्रस्तुत की है ‌। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्सव का आयोजन फरवरी की अंतिम सप्ताह में होना तय है। हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारी तिथि को लेकर अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं उनका कहना है कि आयोजन टूरिज्म बोर्ड करता है जिला प्रशासन सहयोगी संस्था है पर मांडू उत्सव का आयोजन होना तय हो चुका है। इस विषय में विस्तृत चर्चा करते हुए जिला पंचायत के सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि आज मालवा रिसोर्ट में हमने अधिकारियों प्लानर और एक्सपर्टस से मांडू उत्सव के विषय में चर्चा की है। जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा मांडू उत्सव के आयोजन को लेकर लगातार पर्यटन विभाग के अधिकारियों से संपर्क मैं है और उत्सव की तिथि भी जल्द घोषित होगी। बिंदुवार कई विषयों पर चर्चा हुई है। मांडू उत्सव का आयोजन फरवरी के अंतिम सप्ताह तक हो सकता है। हालांकि अभी पर्यटन विभाग ने तिथि घोषित नहीं की है। हम चाहते हैं कि मांडू उत्सव जैसे आयोजनों की परंपरा कायम रहे देश और दुनिया के पर्यटक धार जिले में स्थित इस प्राचीनतम ऐतिहासिक स्थल पर भ्रमण के लिए आए जिससे यहां का पर्यटन और व्यवसाय भी बड़े। अधिकतम 1 से 3 दिन का हो सकता है मांडू उत्सव

आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़, पानी में तैर रही कुछ तरल पदार्थ जैसी वस्तुएं

धार। जिला मुख्यालय एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की बोतल के नाम पर हो रही आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़। आपको बता दे की संपूर्ण धार जिले…

PM के जनजाति सम्मेलन में जिले से 40 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे

भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारियो की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक हुई। धार। 11 फरवरी को झाबुआ में जनजाति सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लोकसभा चुनाव का प्रचार…

BJP नेता के घर चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने मारी रेड तो पत्नी बोली- ‘वर्दी उतरवा दूंगी’

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जावर में एक घर में जुआ-सट्टा चल रहा है। पुलिस ने घर पर दबिश देकर दंपती के साथ धंधे में लिप्त कुल…

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!