कपास्थली में दो प्लाटों के नामांतरण के लिए 20 हजार की रिश्वत मांगी थी पटवारी ने।
धार। धार जिले के मनावर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त इंदौर की टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कस्थली ग्राम पंचायत में दो प्लाटों के नामांतरण के बदले रिश्वत मांग रहे पटवारी प्रवीण पाटीदार को लोकायुक्त की टीम ने 10,000 रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के ‘भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस’ के सख्त निर्देशों के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
क्या है पूरा मामला
शिकायतकर्ता अरुण कुमार तिवारी (66 वर्ष), जो मनावर के तिलक मार्ग के निवासी हैं और जमीन-प्लाट की खरीद-बिक्री के साथ पुजारी का कार्य भी करते हैं, उन्होंने अपने साथी अंकुश सोनी को ग्राम पंचायत कस्थली में दो प्लाट बेचे थे।
इन दोनों प्लाटों का नामांतरण करने के बदले हल्का नंबर 21 (बीडपुरा) के पटवारी प्रवीण पाटीदार द्वारा प्रति प्लाट 10,000 रुपये के हिसाब से कुल 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
लोकायुक्त ने बिछाया जाल, दफ्तर में ही धराया आरोपी
परेशान होकर आवेदक अरुण कुमार तिवारी ने इसकी लिखित शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से की। लोकायुक्त टीम ने जब गोपनीय तरीके से शिकायत का सत्यापन किया, तो मामला बिल्कुल सही पाया गया। इसके बाद आज 8 जून को तुरंत एक विशेष ट्रैप दल का गठन किया गया। जैसे ही आवेदक अरुण कुमार तिवारी ने मनावर तहसील स्थित पटवारी दफ्तर (हल्का नं. 27/7) में पहुंचकर पटवारी प्रवीण पाटीदार को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये थमाए, वैसे ही पहले से घात लगाकर बैठी लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा।
इस जांबाज टीम ने की कार्रवाई
इस सफल ट्रेप कार्रवाई को अंजाम देने वाले लोकायुक्त दल में मुख्य रूप से कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रआर श्री रणजीत द्विवेदी, आरक्षक विजय कुमार, सतीश यादव, कमलेश परिहार, मनीष माथुर एवं कृष्णा अहिरवार शामिल रहे।
लोकायुक्त की आम जनता से अपील
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लोकायुक्त इंदौर संभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो बिना डरे लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।
-
कार्यालय का पता: मोती बंगला, एम.जी. रोड, इंदौर – 452007
हेल्पलाइन/दूरभाष नंबर: 0731-2533160, 0731-2430100
संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी
KAMALGIRI GOSWAMI
administrator
संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता अनुभव 18 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़।
Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism – Experience: More than 18 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

संबंधित समाचार ---
आंगनवाड़ी निर्माण में वित्तीय अनियमितता के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा विवाद
जिम्मेदार कौन आम जनता मौन पर्यावरण दिवस एक दिन का शोर
सरदारपुर सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की हुई पदस्थापना