madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » MP-45 झाबुआ » DIG का दौरा, वार्षिक निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक संपन्न

पुलिस उप महानिरीक्षक, इंदौर (ग्रामीण) जोन का झाबुआ दौरा।

वार्षिक निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक संपन्न।

झाबुआ। पुलिस उप महानिरीक्षक, इंदौर (ग्रामीण) जोन, इंदौर मनोज कुमार सिंह ने सोमवार 8 जून को झाबुआ जिले के दौरे के दौरान कंट्रोल रूम झाबुआ में वार्षिक समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय ने लंबित अपराधों, शिकायतों एवं अनसुलझे प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा कर पेंडेंसी कम करने एवं प्रभावी अनुसंधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लें और जल्द निराकरण करें —

महिला संबंधी अपराधों एवं शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त लंबित समंस एवं वारंटों की तामील, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों, एनसीआरपी पोर्टल तथा सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

आगामी त्यौहारों को लेकर तैयारी का लिया जाएजा —

आगामी त्योहारों एवं आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।

जनता की समस्या का त्वरित निराकरण हो —

पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए सतर्कता, प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहें।

बैठक में इनकी रही उपस्थित —

समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी झाबुआ कमलेश शर्मा, एसडीओपी थांदला राजेश सूलिया, एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति सबनानी, रक्षित निरीक्षक अखिलेश राय सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद प्रारंभ हुआ निरीक्षण —

बैठक उपरांत पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना कल्याणपुरा, पुलिस कंट्रोल रूम झाबुआ, पुलिस अधीक्षक कार्यालय झाबुआ की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

आमजन के साथ अच्छा और शालीनता पूर्ण व्यवहार करें —

थाना कल्याणपुरा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, हवालात, सीसीटीवी तथा थाने के अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने हेतु मार्गदर्शन दिया।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!