नौगांव पुलिस ने घेराबंदी कर फरार आरोपियों को दबोचा।
धार। घटना दिनांक 20.05.2026 को फरियादिया गायत्री राठौड़ द्वारा थाना नौगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने मित्र अभयसिंह कुशवाह के साथ एक्टिवा वाहन से घर लौट रही थी। इसी दौरान कोर्ट रोड घाटी के पास कुछ युवकों ने उनकी एक्टिवा रोककर अभयसिंह कुशवाह के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडों एवं लात-घूंसों से मारपीट की थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना नौगांव में अपराध क्रमांक 173/2026 धारा 126(2), 296(ए), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घायल की गंभीर चोटों को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण में धारा 109(1) बीएनएस का इजाफा किया गया।
जांच के दौरान घटना में मनीष लोहार की मुख्य भूमिका एवं षड्यंत्रकर्ता के रूप में संलिप्तता सामने आई। घटना के बाद से मुख्य आरोपी मनीष लोहार एवं उसका साथी गौतम डामोर लगातार फरार चल रहे थे।
पुलिस कार्यवाही –
मुखबिर की सूचना पर दीनदयालपुरम से जेतपुरा तालाब मार्ग की ओर जाने वाले आरोपी की घेरा बंदी करके गिरफ्तारी की गई। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता एवं तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मनीष पिता नरसिंग पवार एवं गौतम पिता सुनील डामोर होना बताया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा उनसे प्रकरण के संबंध में पूछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सराहनीय कार्य –
उक्त कार्यवाही में सउनि मनीष कुमार भगोरे, आरक्षक 246 अनिल, आरक्षक 428 देवेन्द्र, आरक्षक 369 आकाश, आरक्षक 375 सुनील एवं थाना नौगांव पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

संबंधित समाचार ---
गौ रक्षक दल की शिकायत पर, अवैध गोवंश से भरा ट्रक जब्त, हरियाणा और मेरठ के दो आरोपी गिरफ्तार,
वाहन के द्वारा जान से मारने का प्रयास, लाठी डंडों से भी हमला
पुलिस को खुली चुनौती, चोरों के हौसले बुलंद, जिले में कमजोर होती पुलिसिंग