madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » पुलिस की बड़ी सफलता, आत्महत्या करने को मज़बूर करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी सफलता, आत्महत्या करने को मज़बूर करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

3,000 के इनामी आरोपी को धार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

धार। घटना कुछ महापूर्व की है जहां सागर थाना अंतर्गत एक प्रैक्टिशनर डॉक्टर की पत्नी के द्वारा प्रेम संबंध के चलते पति को जान लेने के लिए मजबूर किया गया था उक्त घटना में उसके परिजनों सहित उसका प्रेमी भी सम्मिलित था मध्य भारत लाइव न्यूज़ एवं अन्य समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के बाद पुलिस ने उक्त घटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए परिजनों एवं प्रेमी शुभम के ऊपर नाम दर्ज प्रकरण दर्ज किया था आज पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी सुबह को गिरफ्तार कर लिया है यह पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हो रही है धार पुलिस ने माना जाए तो यह गिनी चुनी घटनाओं में शामिल है जिसमें एक प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण —

दिनांक 12.03.2026 को थाना सागौर की चौकी दिग्ठान अंतर्गत ग्राम गुलवा निवासी मनोज पिता गोकुल सोलंकी द्वारा पत्नी की अश्लील हरकतें एवं प्रेमी के साथ अश्लीलता पूर्ण वीडियो कॉलिंग के सबूत को देखते हुए जहर खा कर आत्महत्या कर ली थी। मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में अपनी पत्नी, उसके प्रेमी शुभम पिता बहादुरसिंह कछवाह, सास, ससुर एवं काका ससुर व काकी सास को अपनी मृत्यु के लिए जिम्मेदार बताया था।

मध्य भारत लाइव न्यूज़ के द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबरें एवं अन्य खबरों को मध्य नजर रखते हुए पुलिस ने मर्ग जांच, सुसाइड नोट एवं मृतक के परिजनों के कथनों के आधार पर दिनांक 06.05.2026 को थाना सागौर में अपराध क्रमांक 81/2026 अंतर्गत धारा 108 बीएनएस एवं धारा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्यवाही —

प्रकरण में पूर्व में 05 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी शुभम पिता बहादुरसिंह कछवाह फरार चल रहा था। इतना ही नहीं यह आरोपी प्रेमी कई प्रकार से जोड़-तोड़ में लगा हुआ था राजनीतिक रसूल के साथ कई हथकंडे अपना चुका था बावजूद इसके धार पुलिस कप्तान के निर्देशन व मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी पर धार पुलिस कप्तान के द्वारा ₹3,000 का इनाम घोषित किया गया था।

दिनांक 27.06.2026 को शुभम पिता बहादुरसिंह कछवाह, निवासी ग्राम मोथला, थाना बेटमा, जिला इंदौर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय धार में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल धार भेज दिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी शुभम पिता बहादुरसिंह कछवाह, निवासी ग्राम मोथला, थाना बेटमा, जिला इंदौर ने स्वयं थाने पर आकर गिरफ्तारी दी है हालांकि इस बात को हम प्रमाणित नहीं करते।

सराहनीय कार्य —

पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पीथमपुर निरीक्षक सुनील शर्मा, थाना प्रभारी सागौर उप निरीक्षक प्रकाश सरोदे, चौकी प्रभारी दिग्ठान उपनिरीक्षक ओमप्रकाश बड़ोनिया, सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक मनीष चौधरी, आरक्षक सचिन एवं आरक्षक संदीप की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!