madhya bharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » हादसों का बड़ा अड्डा, मंडी रोड जर्जर और बदहाली का शिकारहादसों का बड़ा अड्डा, मंडी रोड जर्जर और बदहाली का शिकार
Mandi Road, a major accident spot, is dilapidated and in poor condition.

Mandi Road, a major accident spot, is dilapidated and in poor condition.

हादसों का बड़ा अड्डा, मंडी रोड जर्जर और बदहाली का शिकारहादसों का बड़ा अड्डा, मंडी रोड जर्जर और बदहाली का शिकार

सड़क की सेंटर लाइन में गैपिंग से दोपहिया वाहन चालक परेशान, पार्षद ने एसडीएम को लिखा पत्र

सरदारपुर/धार। राजगढ़ स्थित कृषि उपज मंडी को फोरलेन रोड से जोड़ने वाला मुख्य मंडी रोड लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क की सेंटर लाइन में बनी गैपिंग वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालक इसमें फंसकर हादसे का शिकार हो रहे हैं।

नगर परिषद राजगढ़ के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद रमेश लक्ष्मणसिंह राजपूत ने 14 सितंबर 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरदारपुर को पत्र सौंपकर मंडी रोड की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

पार्षद के अनुसार, उक्त मार्ग राजगढ़ मंडी द्वारा बनवाया गया था और वर्तमान में मंडी के आधिपत्य में है। इस मार्ग से प्रतिदिन मंडी आने वाले किसानों के वाहन सहित भारी वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

गैपिंग में फंसकर गिर रहे वाहन चालक

सड़क की सेंटर लाइन में बने गड्ढेनुमा गैप में टायर फंसने से कई मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

पार्षद रमेश राजपूत ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे से पहले मंडी रोड की तत्काल मरम्मत करवाई जाए।

पार्षद का कहना है—
“किसानों की मंडी का मुख्य रास्ता ही टूटा है, रोज हादसे हो रहे हैं। प्रशासन तुरंत संज्ञान ले।”

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!