madhya bharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधि, पुलिस की दबिश
Immoral activities taking place under the guise of a spa centre, police raid

Immoral activities taking place under the guise of a spa centre, police raid

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधि, पुलिस की दबिश

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 महिलाओं का रेस्क्यू।

खंडवा। शहर में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना पर पुलिस ने देर रात एक स्पा सेंटर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवकों और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है।

खंडवा मोघट थाना पुलिस ने आनंद नगर स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। 5-6 महीने से अवैध गतिविधियां चल रही थी। 

पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों के लिए पैसे लिए जाने की सूचना मिली थी। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई की। सेंटर के काउंटर से तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया और एक कमरे में मौजूद तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!