madhya bharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » सोशल मीडिया केस में आबिद पटेल पर शिकंजा गिरफ्तारी के बाद जेल दाखिला

सोशल मीडिया और साइबर अपराध के मामले में आबिद पटेल गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा।

धार। ग्राम गुणावद निवासी आबिद पटेल को सोशल मीडिया एवं साइबर अपराध से जुड़े मामले में सादलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना सादलपुर में 19 सितंबर 2026 को ग्राम गुणावद निवासी भारतसिंह उर्फ गुलशन राठौर (34) ने आरोपी आबिद पटेल, पिता उस्मान पटेल, निवासी ग्राम गुणावद के विरुद्ध लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 223/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(ई) एवं 67 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आबिद पटेल को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश के आदेशानुसार आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!