madhyabharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » अपहरण और दुष्कर्म का इनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त में, दो माह से चल रहा था फरार, एसपी ने घोषित किया इनाम

अपहरण और दुष्कर्म का इनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त में, दो माह से चल रहा था फरार, एसपी ने घोषित किया इनाम

कुक्षी/धार (लक्की जाजू)। अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पिछले दो माह से फरार चल रहे 8 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बाग थाना अंतर्गत डेहरी चौकी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुडूजेता निवासी रमेश पिता गणपत भाबर (23) घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। आरोपी की लगातार फरारी को देखते हुए धार पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 8 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी और अपहृता की तलाश में बाग पुलिस और धार साइबर सेल की टीम लगातार जुटी हुई थी।
मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर 14 नवंबर को आरोपी रमेश को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में बाग थाना प्रभारी निरीक्षक हिरुसिंह रावत के नेतृत्व में डेहरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवलसिंह बघेल, साइबर सेल प्रभारी धार, प्रधान आरक्षक भावसिंह रावत, आरक्षक प्रशांत, मुकेश, महिला आरक्षक फुलवंती और सैनिक अजय की सराहनीय भूमिका रही।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!