Citizens are distressed, officers are happy, what else is needed, there is no one to say anything and no one to listenCitizens are distressed, officers are happy, what else is needed, there is no one to say anything and no one to listen

न कोई कहने वाला, न कोई सुनने वाला यही तो राम राज्य ! 

दसई/धार। (जीतेन्द्र जैन) इन दिनों सरदारपुर क्षेत्र के दसई में बिजली की आंख मिचोली से क्षेत्र के नागरिक त्रस्त है। दिन व रात में कई बार बिजली की आपूर्ति बंद हो जाती है। बिजली की आपूर्ति बार-बार खंडित होने से विद्युत पर चलने वाले उपकरण भी बंद होने से व्यवसाय थप्प हो रही हैं। क्षेत्र में उमस वाली गर्मी के साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता सप्ताह भर से बहुत परेशान है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से नगर के साथ-साथ संबंधित अंचल के लोग भी खासा परेशान व त्रस्त है।

उमस भरे इस मौसम में नगर में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है।
रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में दस से पंद्रह बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है। रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देते है। बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब जाएगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है। पिछले सप्ताह से बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। उमस भरे मौसम में लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिलने से परेशानी और भी बढ़ रही है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!