दो पक्षों में विवाद, खूब चले पत्थर और लाठी, फायरिंग में एक की मौत।
शाजापुर के मक्सी में बुधवार रात को बड़ा विवाद हो गया। यहां दो पक्षों में जमकर हथियार चले गोलियां भी चली जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर घायल है। उसे इंदौर रेफर किया गया है। वहीं आधा दर्जन घायलों का जिला अस्पताल शाजापुर में उपचार चल रहा है वहीं स्थिति को देखते हुए कई जिलों की पुलिस तैनात की गई है।
शाजापुर। जिले के मक्सी में बुधवार रात को बड़ा विवाद हो गया। यहां दो पक्षों में जमकर हथियार चले, गोलियां भी चली। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं एक व्यक्ति गंभीर घायल है। जीसे इंदौर रेफर किया गया है। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा घायलों का जिला अस्पताल शाजापुर में उपचार जारी है।
कई जिलों का पुलिस बल तैनात —
मक्सी में स्थिति तनावपूर्ण है जिले के आधा दर्जन से अधिक स्थानों के पुलिस बल के साथ ही आसपास के जिलों का पुलिस बल भी मक्सी में बुलाया गया है। कलेक्टर ऋजु बाफना और एसपी यशपालसिंह राजपूत भी मक्सी पहुंचे हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
आखिर क्या है पूरा मामला, क्यों चली गोलियां —
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों में नाराजगी थी।

कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया था। बुधवार रात हुए विवाद को भी दो दिन पुराने मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को दो पक्ष में विवाद हो गया।
इसमें गोलियां भी चली और एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक व्यक्ति गम्भीर घायल है, जिसे इंदौर रेफर किया गया है। आधा दर्जन घायलों का जिला अस्पताल शाजापुर में उपचार चल रहा है।


संबंधित समाचार ---
रात के अंधेरे में लूटने वाली गैंग दबोची, 24 घंटे में तीन आरोपि गिरफ्तार
आग का तांडव: वेस्ट डिस्पोजल कंपनी में भीषण आग, कलेक्टर-SP ने संभाला मोर्चा
सावधान ! ‘टास्क’ पूरा करते ही खाली हो गया बैंक खाता, युवक से 1.53 लाख की ऑनलाइन ठगी