madhyabharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » गरबा पंडाल में बालिकाओं की सुरक्षा के स्पेशल महिला बाइकर्स टीम रवाना
http://gkb.a6d.mytemp.website/accredited-correspondent-madhya-bharat-live/

https://www.madhyabharatlive.com/accredited-correspondent-madhya-bharat-live/

गरबा पंडाल में बालिकाओं की सुरक्षा के स्पेशल महिला बाइकर्स टीम रवाना

महिला पुलिस अधिकारियों ने निकाली वाहन रैली।

सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी निगरानी।

madhyabharatliveसुनील यादव

” प्रधान सम्पादक “ 

मध्यभारत लाइव न्यूज़ 

धार। सुनील यादय – जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रविवार सुबह महिला पुलिस अधिकारियों की दोपहिया वाहन रैली निकाली गई। महिला सशक्तिकरण, सम्मान और सुरक्षा को लेकर जिलेभर की महिला पुलिस अधिकारियों की यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गढ़कालिका माता मंदिर तक पहुंची। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस महिलाकर्मियों के वाहनों और हाथों में महिला सशक्तिकरण के पोस्टर और बैनर थे।

SP मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के आदेश है कि नवरात्रि के उपलक्ष्य में गरबा पांडाल में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। साथ ही सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। ताकि नवरात्रि हमारा पावन पर्व है, उसमे जो भी माता और बहनें आती है, वे श्रद्धापूर्वक गरबा महोत्सव में भाग ले सकती है।

http://gkb.a6d.mytemp.website/accredited-correspondent-madhya-bharat-live/

एसपी ने कहा कि इसी तारतम्य में हमने जिले की महिला पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग करकर उनका हौंसला बढ़ाकर नारी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने एक महिला पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई है। जन्हा जन्हा गरबे हो रहे है ये टीम वंहा जाकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और महिलाओं में कांफिडेंस बढ़ाएंगे। और उनकों ये बताएंगे कि ये त्योहार शांतिपूर्ण ढंग मनाए। सुरक्षा की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से पुलिस की है। गरबा पांडाल और माताजी मंदिरों में सीसीटीवी कैमरा लगाए है। साथ ही ड्रोन कैमरा से भी निगरानी रखी जाएगी।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!