madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » ऐतिहासिक एवं विराट पत्रकार समागम आपके अपने शहर में

ऐतिहासिक एवं विराट पत्रकार समागम का आयोजन शीघ्र ही —

इंदौर। लगातार सन 2014 से पत्रकरो के हितो की लड़ाई लड़ते हुए करीब 5 सो 50 से अधिक बड़े कार्यक्रम का सफल आयोजन जिसमे पत्रकरो को सम्मानित भी किया गया। उक्त संगठन के 750 से अधिक ग्रुप कार्यरत है। जो लगातार पत्रकारो के हितो के लिए कार्य करते है। 

कार्यक्रम एवं संगठन की रूप रेखा के बारे में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन जी ने बताया की पत्रकार जगत के हितार्थ एक दशक से अधिक समय से समर्पित राष्ट्रव्यापी संगठन भारतीय पत्रकार संघ ‘AIJ’ भव्य पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करता आया हैं। अब तक 550 से अधिक श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम देश भर के अनेक राज्यों में संगठन द्वारा किए गए हैं।

इसी कड़ी में विराट पत्रकार समागम का आयोजन अगले माह दिसंबर में किया जा रहा हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश, प्रदेश के हजारों प्रतिष्ठित पत्रकार साथियों की गरिमामय उपस्थिति रहेंगी। साथ ही देश, प्रदेश के माननीय जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर साथ होंगे, इस संबंध मे वार्ता प्रारम्भ हो गई हैं।

इस भव्य आयोजन की तैयारियों के दूसरे चरण में आमंत्रण कार्ड प्रेषित किए जाएंगे। यह आयोजन प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा पत्रकार सम्मान समारोह होगा, इस हेतु विभिन्न स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हैं।

इस विराट सम्मेलन से पत्रकार साथीयों को विशेष ऊर्जा और सुविधाएं प्राप्त होने के उद्देश्य से इसे आयोजित को किया जा रहा हैं।

विदित हो कि विभिन्न चिकित्सा तथा स्वास्थ्य संस्थानों से अनुबंधित AIJ संगठन के द्वारा पत्रकार जगत के साथियों तथा उनके परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों के हितार्थ समर्पित भाव से मदद की जाती हैं। पत्रकार साथीयों को देश के अधिकांश हिस्सों में कोई भी समस्या आने पर देश व्यापी स्थापित AIJ संगठन के साथी द्वारा मदद की जाती हैं।

इस संगठन की सदस्यता निःशुल्क है और पत्रकार जगत के लिए पवित्र भाव से वास्तविक स्तर पर जाकर कार्य करना अपना दायित्व मानता हैं। इस संगठन में देश प्रदेश के ख्याति प्राप्त पत्रकार साथी पदाधिकारी हैं जो अपने दीर्घ अनुभव और संपर्क सूत्रों द्वारा उच्च स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर तक पत्रकार साथियों के हितार्थ समर्पित भाव से प्रतिबद्ध हैं।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!