Terror of 'illegal hoarding mafia' on Khandwa Road: Administration silent, questions on cleanlinessTerror of 'illegal hoarding mafia' on Khandwa Road: Administration silent, questions on cleanliness

इंदौर। (वायरल खबर) स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में अव्वल आने वाला इंदौर शहर, खंडवा रोड पर अव्यवस्था और अवैध होर्डिंगों के जाल में उलझा हुआ है। वार्ड 77 के तेजाजी नगर क्षेत्र में बिजली के खंभों पर रियल मेकर प्रॉपर्टी ने खुलेआम अवैध होर्डिंग लगा रखे हैं। हैरानी की बात यह है कि तेजाजी नगर थाने के ठीक सामने भी ये अवैध बोर्ड लगाकर प्रशासन को चुनौती दी जा रही है, लेकिन कार्रवाई का नामोनिशान नहीं है।

प्रशासन की अनदेखी, जनता परेशान —

खंडवा रोड पर अवैध होर्डिंग्स न केवल शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं, बल्कि राहगीरों और स्थानीय जनता के लिए खतरा भी बनते जा रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने कई बार नगर निगम और प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के कानों तक जूं तक नहीं रेंगी।

इंदौर की छवि पर बट्टा —

महाराष्ट्र से आने वाले आगंतुक जब खंडवा रोड से शहर में प्रवेश करते हैं, तो अवैध होर्डिंग और गंदगी देखकर इंदौर की स्वच्छता की छवि धूमिल होती है। यह स्थिति प्रशासन के स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

जनता की मांग: —

तेजाजी नगर के नागरिकों ने महापौर, निगम कमिश्नर और कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अवैध होर्डिंगों को हटाने के साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जुर्माना लगाने की भी अपील की गई है।

अगर प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो खंडवा रोड की यह गंदगी और अवैध होर्डिंग इंदौर के ‘स्वच्छता ताज’ पर एक बड़ा धब्बा साबित हो सकते हैं।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!