मांडू के मुख्य चौराहे पर दिन दहाड़े युवक की हत्या, पर्यटकों और जनता में फैली सनसनी।

आरोपियों की धरपकड़ में जुटी मांडू पुलिस, हत्या के कारणों का अभी नहीं हुआ खुलासा।

धार। शनिवार को मांडू में जामा मस्जिद चौक से लगे मुख्य चौराहे पर फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई। युवक को आरोपियों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। शनिवार का दिन होने से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय जनता घटना स्थल पर मौजूद थी। इस घटनाक्रम से पर्यटन नगरी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम निलेश पिता रावासिंग 18 वर्ष निवासी गुगली बताया जा रहा है।  वहीं हत्या के आरोपी भी स्थानीय युवक बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या के कारणों और आरोपियों के विषय में कोई जानकारी नहीं दी है।

हत्या सुबह 11:30 बजे के करीब की गई है। घटना को अंजाम देकर युवक भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल युवक को लेकर मांडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल धार जिला भोज चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस दौरान युवक की मौत हो गई।

मांडू थाना प्रभारी रामसिंह राठौड़ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की धडपकड़ के लिए मांडू पुलिस जुटी हुई है, जल्द ही हम आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।

A young man was murdered in broad daylight in a tourist city, an atmosphere of fear prevails in the area

इधर घटना के बाद पूरे नगर में सनसनी फैली हुई है। मांडू में हाट बाजार का दिन होने से दिन भर इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इस घटना के बाद कानून व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

मांडू मै देसी विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं। सुरक्षा को लेकर यहां हालात ठीक नहीं है। पर्यटन नगरी में पहली मर्तबा इस प्रकार की घटना होने से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।

इधर घटना के बाद धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह मांडू पहुंची। उन्होंने जल्द ही हत्यारों के पकड़े जाने के संकेत दिए हैं। एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि हमने वीडियो फुटेज के आधार पर तीन लोगों को आईडेंटिफाई किया है। पुलिस दल इन तीनों आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए मुस्तैदी लगा हुआ है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!