Home » मध्यप्रदेश » पंजाब से अवैध हथियार खरीदने आए 11 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Arrested with 11 pistols who came to buy illegal weapons from Punjab

Arrested with 11 pistols who came to buy illegal weapons from Punjab

पंजाब से अवैध हथियार खरीदने आए 11 पिस्टल के साथ गिरफ्तार

पंजाब से अवैध हथियार खरीदने आए थे खरगोन के सिगनूर, 11 पिस्टल के साथ गिरफ्तार।

खरगोन। पुलिस की लगातार निगरानी और कार्रवाई के बीच भी जिले में अवैध हथियार तस्करी और हथियार निर्माण के मामले थम नहीं रहे हैं। पुलिस ने पंजाब से अवैध हथियार खरीदने आए एक तस्कर को पकड़ा है।

उसके साथी मौके से फरार हो गया। आरोपित से 11 अवैध हथियार बरामद किए हैं। इनमें सात देशी पिस्टल और 04 देशी कट्टे शामिल है। आरोपित से 2 लाख 35 हजार रुपये मूल्य के अवैध हथियारों के साथ ही एक कार भी जब्त की गई है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपित के साथी के साथ ही हथियार बेचने वाला फरार है।

खरगोन-खंडवा रोड पर की घेराबंदी

एसपी धर्मराज मीना ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना गोगावां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिलाली के पास खरगोन-खंडवा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर घेराबंदी की। इस दौरान यहां से गुजरने वाली स्विफ्ट कार को रोका गया।

कार में दो युवक सवार थे, जिसमें से पुलिस की घेराबंदी देख एक व्यक्ति भाग निकला, जबकि दूसरे युवक को कार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक ने अपना गगनदीप सिह पिता परविन्दर सिह जाति दिमाण निवासी वार्ड क्रमांक 3 बालाचौर जिला नवाशहर राज्य पंजाब का होना बताया।

बैग से मिले हथियार

तलाशी लेने पर उसके पास से 1 देशी पिस्टल मिली, जबकि कार में मिले बैग से 6 नग देशी पिस्टल एवं 4 नग देशी कट्टे मिले। पूछताछ में गगनदीप ने बताया है कि मौके से भागे व्यक्ति का नाम सुनील है वो भी बालाचौर पंजाब का ही रहने वाला है।

पुलिस ने किया केस दर्ज

उक्त अवैध हथियारों की डील ग्राम सिगनूर के रहने वाले विशाल सिकलीगर व उसके साथी ग्राम रेटवा के रवि से 1 लाख 70 हजार में कराई थी जिन्हें पैसे देकर यह हथियार खरीदे हैं। पुलिस ने उक्त मामले में विशाल सिकलीगर, रेटवा के रवि सहित मौके से फरार हुए सुनील के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।

फरार आरोपी पर इनाम

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार विशाल सिकलीगर निवासी सिगनूर के पिता गुरुदयाल भी अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त मामले में जिला जेल खरगोन में निरुद्व है। पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी पर 3.3 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

कार्रवाई में एसडीओपी भीकनगांव राकेश आर्य के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी गोगावां दिनेश सिह सोलंकी के नेतृत्व में रितेश तायडे, शेख शकील, दिलीप ठाकरे, भोला प्रसाद, लखन कुशवाह, राहुल, हेमंत सप्काले, मो .फारुख, जितेन्द्र कौरव, अखिलेश, गोविन्द खन्ना सहित अन्य थानों के पुलिसकर्म व साइबर सेल टीम शामिल रही।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!