Tree fell like death, one woman died and one injuredTree fell like death, one woman died and one injured

अचानक गिरा गुलमोहर का पेड़, एक महिला की दबने से मौत, एक युवक घायल उपचार जारी, मौके पर पहुंची पुलिस।

धार। शहर की पुरानी नगर पालिका के सामने गुलमोहर का पेड़ गिरने से वहां से गुजर रही एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वही एक युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेजाया गया।

Tree fell like death, one woman died and one injured

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मृतक महिला का नाम बतुल हज्जानी उम्र 60 वर्ष बताया जा रहा हैं जो सब्जी विक्रेता बताई जा रही हैं, वह वहां से गुजर रही थी। अचानक से पेड़ गिर गया जिसमें दबने से महिला की मोके पर ही मौत होना बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया और एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक को धार के जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया, जहां युवक का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस —

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची, नगर निरीक्षक समीर पाटीदार सहित नगर पुलिस अधीक्षक रविंद्र वास्कले एवं एसडीएम रोशनी पाटीदार व नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल मृतक व घायल को जिला अस्पताल एंबुलेंस की सहायता से पहुंचाया गया।

Tree fell like death, one woman died and one injured

वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नगर पालिका अमले की मदद से पेड़ को जल्दी से जल्दी कटवा कर जगह को खाली करवाया ताकि कोई और पेड़ के नीचे दबा ना हो। पेड़ के पास में चाय की दुकान थी जिसकी गैस की टंकी भी पेड़ के नीचे दबी हुई थी, जिसमें से गैस लीक हो रही थी। पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए गैस की टंकी को भी वहां से निकला और गैस बंद करवाई।

पेड़ गिरने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, मृतक और घायल को वहां मौजूद व्यक्तियों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। साथ ही पेड़ के नीचे दबी हुई गैस की टंकी जिसमें से गैस लीक हो रही थी उसे सावधानी पूर्वक निकाल कर गैस बंद करवाई गई। नगर निरीक्षक- समीर पाटीदार, थाना कोतवाली धार।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!