नाबालिग बेटी के साथ सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मामले का पता चला।
हरदा। सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का ज़ब तीन माह का गर्भ ठहर गया तब उसने अपनी मां को सारी बात बताई। मां के साथ जाकर महिला थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 14 वर्षीय नाबालिग के साथ यह घिनौनी वारदात की गई है।
- पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सौतेले पिता सौरभ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
- पुलिस ने बताया कि शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नाबालिग अपने सौतेले पिता और छोटे भाई के साथ में रहती है। उसकी मां पास के गांव में मजदूरी करती है और बीच-बीच में घर आती है।
- आरोपित पिता सौरभ प्लंबर है। ज़ब पीड़िता की मां घर पर नहीं होती थी तब वह दुष्कर्म करता था।
- पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब मां घर पर नहीं होती थी तब सौतेला पिता रात में उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म करता था।
- उसने पीड़िता को मां को मारने की धमकी भी दी, जिससे वह डर गई और किसी को नहीं बताया।
- इसके बाद ज़ब वह गर्भवती हो गई तब उसने हिम्मत करके मां को बताया और फिर उसके साथ महिला थाने जाकर मामला दर्ज करवाया।

संबंधित समाचार ---
हाय अल्लाह, कहाँ फँस गया! 100 से अधिक पर FIR दर्ज मामला इमामवाड़े का
इंजेक्शन लगाने में लापरवाही पड़ी भारी : बच्चे की मौत के आरोप में डॉक्टर पर मुकदमा
गलतफहमी से बिगड़े हालात, इमामबाड़ा खुलने की अफवाह पर जुटी भीड़, दो घंटे तक चला हंगामा