madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » पहली बार किसी पार्टी के अध्यक्ष ने पद के साथ अपना मूल धर्म निभाया

धार। विगत कई वर्षों से भोजशाला मुक्ति संघर्ष जारी है। वहीं मां सरस्वती मंदिर जो कि राजा भोज के द्वारा निर्मित किया गया था। जिसके कई प्रमाण खबरों के माध्यम एवं इतिहास में वर्णित व प्राप्त है, जिसकी मुक्ति के लिए आंदोलन में कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति तक दी है। उसके बावजूद 2026 में पहली बार देखा गया कि हिंदू सनातन में सर्वोपरि आने वाले गुरुमहाराज, गोस्वामी समाज के महंत जो की जन्म से ही महंत कहलाने की उपाधि से सुसज्जित होते हैं। वही अभी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने गत मंगलवार को भी मा वाग्देवी मंदिर भोजशाला में दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया था। साथ ही उनके धार जिले के कई पदाधिकारी सम्मिलित हुए थे।

इस बार पहली मर्तबा देखने में आया है कि किसी पार्टी के जिला अध्यक्ष स्वयं मां सरस्वती के मंदिर भोजशाला में जुलूस के साथ सम्मिलित हुए और मां सरस्वती मंदिर के गर्भगृह में चल रहे अखंड पूजा महायज्ञ में आहुतियां दी।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोस्वामी समाज के गौरव महंत निलेश भारती गोस्वामी द्वारा बसंत पंचमी भोजशाला के चल समारोह में उपस्थिति दर्ज कराई गई। साथ ही धार जिले की सरदारपुर विरासत के राजा राजवर्धन सिंह दत्तिगांव भी चल समारोह में सम्मिलित हुए।

आपने इस महान कार्य भोजशाला मुक्ति महायज्ञ में आहुति देने के साथ-साथ मंदिर में मां वाग्देवी के मुक्ति हेतु चल रहे अखंड महायज्ञ आंदोलन में आहुतियां देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!

Subscribe