Home » मध्यप्रदेश » रक्षक ही बने भक्षक… वर्दी की आड़ में ब्लैकमेलिंग, 6 लाख की ठगी
रक्षक ही बने भक्षक... वर्दी की आड़ में ब्लैकमेलिंग, 6 लाख की ठगी

The protector turned predator... Blackmailing under the guise of uniform, cheating of Rs 6 lakh

रक्षक ही बने भक्षक… वर्दी की आड़ में ब्लैकमेलिंग, 6 लाख की ठगी

रक्षक ही बने भक्षक… पुलिसकर्मियों ने अवैध कारोबार में फंसाने की धमकी देकर युवक से लूटी 6 लाख की USDT और नकदी, 4 गिरफ्तार।

इंदौर। क्रिप्टो करंसी और यूएसडीटी के अवैध कारोबार में फंसाने का आरोप लगाकर पुलिसकर्मियों ने एक युवक से छह लाख रुपये लूट लिए। पलासिया पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से गाड़ी और मोबाइल जब्त किए है। आरोपी पुलिसकर्मी डीसीपी कार्यालय और एमआइजी थाना में पदस्थ है।

डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के मुताबिक आरोपी नावेद, साहिल और सिपाही मनोज और अविनाश को गिरफ्तार किया है। चारों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और लूट का प्रकरण दर्ज हुआ है। डीसीपी के अनुसार घटना शनिवार रात की है। रतलाम निवासी अब्दुल फहद के साथ वारदात हुई थी।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!