धार। होलीका दहन के बाद घर छोड़ने के लिए जा रहे मनचले ने पीड़िता के साथ की बदसलू की और छेड़छाड़, पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार।
गौरतलब है की धार जिले की धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत होली के दिन होलीका दहन के कुछ समय बाद पीड़िता को घर छोड़ने जा रहे युवक ने छेड़छाड़ के प्रयास किए थे।
घटना में होलिका दहन के पश्चात घर जा रहे पीड़िता के पिता और परिचित व्यक्ति सूरज रास्ते में मिले, पीड़िता के पिता जब फोन पर किसी से चर्चा कर रहे थे, तब सूरज के द्वारा कहा गया कि मैं पीड़िता को घर छोड़ कर आता हूं।
इस बात पर पीड़िता के पिता ने उसे सूरज के साथ भेज दिया, वह अपनी मोटरसाइकिल पर पीड़िता को बिठाकर ले गया एवं उसके घर के पास अपनी मोटरसाइकिल रोक कर पीड़िता के साथ छेड़खानी करने लगा।
छेड़खानी के पश्चात पीड़िता के द्वारा धामनोद थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई, शिकायत के पश्चात धामनोद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सूरज पिता रामनारायण पंवार जाति राजपूत निवासी गुरुदत्त कॉलोनी धामनोद को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी सूरज को भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1)(i) एवं 7/8, 9 एम/10 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। धामनोद थाना प्रभारी, प्रवीण ठाकरे।

ताजा समाचार (Latest News)
अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े युवक की हत्या, होली की सुरक्षा के बीच चाकू बाजी
चैंबर साफ करने उतरे दो निगम कर्मियों की मौत
इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बर्थडे पर दिया खौफनाक गिफ्ट, केक काटने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म