Home » मध्यप्रदेश » महाकुंभ मेले में फेमस हुई लड़की ने की मुस्लिम युवक के साथ शादी
A girl who became famous at the Maha Kumbh Mela marries a Muslim man.

A girl who became famous at the Maha Kumbh Mela marries a Muslim man.

महाकुंभ मेले में फेमस हुई लड़की ने की मुस्लिम युवक के साथ शादी

धार। हरिद्वार महाकुंभ मेले में अपनी भूरी आंखों से चर्चा में आई बड़वाह ओंकारेश्वर की मोनालिसा के द्वारा मुस्लिम युवक से शादी करने की बात सामने आई है।

आपको बता दे की मोनालिसा के द्वारा मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि उसके परिवार वाले उसकी बुआ के लड़के से उसकी शादी कर रहे थे, उसे यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसलिए उसने एक मुस्लिम युवक से पहले कोर्ट मैरिज किया और उसके बाद मंदिर में जाकर हिंदू रीति रिवाज से फेरे लेकर शादी कर ली।

बताया जा रहा है कि मोनालिसा की द मणिपुर डायरी फेम एक्टर्स बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ फेरे लेकर शादी की गई है।

चौंकाने वाला मोड़: अब क्या हुआ?

लेकिन मार्च 2026 आते-आते यह परीकथा एक विवादित कानूनी लड़ाई में बदल गई। खबर आई कि मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम में शादी कर ली है। उन्होंने थम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की और मंदिर में जाकर विवाह रचा लिया। यह खुलासा भी हुआ कि यह प्रेम कहानी डेढ़ साल पहले फेसबुक से शुरू हुई थी।

मोनालिसा का पक्ष: ‘मर्जी मेरी, जिंदगी मेरी’

दूसरी ओर, मोनालिसा का रुख साफ है। पुलिस के सामने दिए बयान और अपने करीबियों (जैसे उज्जैन के ट्रेनर महेंद्र लोधी) से बातचीत में उसने स्पष्ट किया कि वह बालिग है। उसका कहना है कि परिवार उस पर किसी और से शादी करने का दबाव बना रहा था, जबकि वह फरमान को पसंद करती थी। उसने अपने करियर और निजी जीवन के बीच निजी जीवन और अपनी पसंद को चुना।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!