इंदौर। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर हुई कार्रवाई।
लोकायुक्त इंदौर की टीम ने धार के पटवारी को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि सीमांकन एवं पट्टा करवाने के नाम पर एक लाख रुपए की मांग की जा रही थी, एक लाख की रिस्वत में से पहली किस्त ₹5000 लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आवेदक लक्ष्मण कुमावत ने ग्राम कुमारिया खेडी में जमीन का पट्टा जल्दी करवाने के एवज में पटवारी भारती राजपूत द्वारा एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की शिकायत की थी। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रेप दल का गठन किया गया और आरोपिया को रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
ट्रेप दल में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रआर आशीष शुक्ला, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक पवन पटोरिया, आरक्षक मनीष माथुर, आरक्षक कृष्णा अहिरवार और महिला आरक्षक भारती बागोरा शामिल थे।


संबंधित समाचार ---
नगर पालिका का ‘अनोखा’ बिजनेस मॉडल, किराये पर चल रहा फुटपाथ
दरिंदगी: घूमने के बहाने ले जाकर दोस्त के साथ किया दुष्कर्म
कहीं दहेज के लिए पीटा, तो कहीं मिली जान से मारने की धमकी