आखिरकार क्यों कप्तान की छवि को धूमिल करने में लगी जिले की पुलिस ??
धार/कुक्षी। (लक्की जाजू) बाघ के ब्राह्मण मोहल्ले मे फ़िल्म स्पेशल 26 जैसी वारदात सामने आयी है। राजकुमार मालवी के घर सुबह 9:30 बजे पाँच बदमाशो ने इनकम टैक्स अधिकारी बताकर घर की अलमारिया एवं लोकर खोलने लगे, राजकुमार के द्वारा उनकी आईडी का पूछा गया तो बदमाशो ने कहा की उनकी टीम चार और जगह सर्च कर रही है। आईडी उनके पास है।
बंदूक की नोक पर दोनों पति-पत्नी को एक कमरे में बंद कर 500 ग्राम 50 तोला सोना गोल्ड, चार लाख नगदी एवं तीन मोबाइल लेकर फरार हो गए।
बदमाशों को ब्लैक कलर की बिना नंबर वाली स्कॉर्पियो मैं जाते हुए देखा गया। घर में बंधक बने राजकुमार मालवी ने सोर मचा कर मोहल्ले वालों को इकट्ठा किया।
पड़ोसीयों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी बाग पुलिस मौके पर पहुंची, ताला तोड़ दोनों पति पत्नी को बाहर निकाला और पूरी घटना की जानकारी ली।
आपको बता दे की कई समय से बाग पुलिस की कई शिकायते सामने आ रही है। बाग पुलिस सिर्फ लाभ शुभ के चक्कर में लगी हुई है। पूर्व में कई चोरी के मामलों में बाग पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर शिकायतकर्ताओं ने पुलिस पर लेनदेन के आरोप लगा रखे हैं। बावजूद इसके आज तक बाग पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई।
क्यों कप्तान की छवि को धूमिल करने में लगी जिले की पुलिस —
बात कड़वी है मगर सच है जहां एक और जिला पुलिस कप्तान पुलिस उप महानिरीक्षक मयंक अवस्थी जिले में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए अपने पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। वह कई थानों का औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ कई प्रकार के प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद धार जिले के पुलिस अधिकारी पुलिस अधीक्षक की छवि को धूमिल करने में लगे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को क्राइम ग्राफ काम करने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। बावजूद इसके जिले के सूदखोर व रिश्वतखोर पुलिस कर्मचारी वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक की छवि को धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
जिले के सभी थाना प्रभारी एवं नाको को अलर्ट कर दिया गया है, आरोपियों की विशेष रूप से तलाश की जा रही है, टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा। मयंक अवस्थी, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षक धार।


संबंधित समाचार ---
लोकायुक्त कार्रवाई, पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा
महाकुंभ मेले में फेमस हुई लड़की ने की मुस्लिम युवक के साथ शादी
परिषद के ठेका नीलामी में पारदर्शिता को लेकर उठ रहे कई सवाल ??