धार। (सुनील यादव ) जिले के बदनावर थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुरा में एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
महिला थाना में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार ग्राम केसरपुरा निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 25 मई 2019 से लेकर 15 जनवरी 2026 के बीच आरोपियों द्वारा उसके साथ लगातार मारपीट, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी विरम पिता शम्भुलाल निनामा, रेशमबाई पति शम्भुलाल निनामा, राधेश्याम पिता शम्भुलाल और सुनीता पति राधेश्याम निनामा के खिलाफ धारा 85, 296(a), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
घटना स्थल ग्राम केसरपुरा थाना बदनावर क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार ---
सिर्फ आरोप लगाना, अपराध साबित होना नहीं होता
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप, जहरीली शराब से हुई मौत, बड़े आंदोलन की तैयारी
बोरिंग विवाद पर दबंग पड़ोसी ने महिला को घर में घुसकर पीटा