Home » मध्यप्रदेश » पति का कटा चालान, पत्नी को थाने में आई ‘माता, पुलिस ने हाथ जोड़कर दिए 50 रुपये, लौटाई चाबी
Husband's challan was issued, wife's 'mother' came to the police station, police gave 50 rupees with folded hands and returned the keys.

Husband's challan was issued, wife's 'mother' came to the police station, police gave 50 rupees with folded hands and returned the keys.

पति का कटा चालान, पत्नी को थाने में आई ‘माता, पुलिस ने हाथ जोड़कर दिए 50 रुपये, लौटाई चाबी

पति का कटा चालान तो पत्नी को थाने में आ गई ‘माता’, पुलिस ने हाथ जोड़कर दिए 50 रुपये और लौटाई चाबी।

भितरवार/ग्वालियर। अक्सर लोग ट्रैफिक चालान से बचने के लिए कई तरह के बहाने बनाते हैं, लेकिन भितरवार थाने में जो हुआ, उसने पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ा दिए। यहां पति की बाइक का चालान कटने के बाद महिला ने माता की सवार आने जैसा रूप धारण कर लिया। यह नजारा देख पुलिस को बाइक की चाबी लौटानी पड़ी। भितरवार थाने के अंदर तीन दिन पूर्व का यह मामला हे, वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद सामने आया है।

भितरवार थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट और जरूरी कागजात के बिना बाइक चला रहे एक युवक को रोक लिया। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस ने युवक पर चालानी कार्रवाई शुरू कर दी। उसकी बाइक की चाबी जब्त कर ली। युवक ने चालान भरने से इन्कार किया, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।

पत्नी पहुंची थाने —

बाइक जब्त होने की खबर युवक की पत्नी को मिली, तो वह भी थाने पहुंच गई। पहले तो पति-पत्नी ने पुलिस से गाड़ी छोड़ने की मिन्नतें कीं, लेकिन पुलिस नहीं मानी, तो अचानक महिला ‘माता आने’ का दावा करते हुए जोर-जोर से चिल्लाने और झूमने लगी। महिला के इस बर्ताव से थाने में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मी भी असमंजस में पड़ गए।

50 की भेंट दी और लौटाई चाबी —

महिला को शांत कराने के लिए मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने महिला को 50 की भेंट दी। चालानी कार्रवाई किए बिना और युवक को समझाइश देकर बाइक की चाबी लौटा दी। दंपती वहां से रवाना हो गए। थाने में हुए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!