madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » चोरी की घटना में पुलिस की त्वरीत कार्रवाई, 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तार
धामनोद/धार। पुलिस ने 16 मई 2026 को हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ₹45,000 मूल्य की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

घटना और कार्यवाही का विवरण

  • चोरी की घटना: फरियादी ने अपनी नीले रंग की हीरो पैशन प्रो (MP10MR5921) फरसपुरा फाटा, गुजरी बायपास के पास खड़ी की थी, जहां से वह चोरी हो गई।
  • आरोपी की गिरफ्तारी: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी बबलू पिता मगन डावर (उम्र 25 वर्ष, निवासी झिरनिया, नालछा) को जैतापुर इंडस्ट्रियल एरिया से दबोचा।
  • बरामदगी: आरोपी के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल सुरक्षित जब्त कर ली गई है।
  • आपराधिक इतिहास: गिरफ्तार आरोपी बबलू का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस त्वरित सफलता में धामनोद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ठाकरे, प्रधान आरक्षक सुखलाल गिरवाल, आरक्षक अशोक मुनिया, आरक्षक मनीष राठौर और सैनिक रामसिंह का विशेष योगदान रहा

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!