madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » राजधानी एक्सप्रेस लगी आग, 68 यात्रीयों को बचाया, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित
Rajdhani Express catches fire, 68 passengers rescued, Delhi-Mumbai rail route affected

Rajdhani Express catches fire, 68 passengers rescued, Delhi-Mumbai rail route affected

राजधानी एक्सप्रेस लगी आग, 68 यात्रीयों को बचाया, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित

राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग, बाल-बाल बचे 68 यात्री, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित।

रतलाम। दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई। आग लगने के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। ट्रेन स्टाफ की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

 

यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में शिफ्ट किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

दो कोच पूरी तरह जले

आग इतनी भीषण थी कि ट्रेन के दो कोच पूरी तरह जल गए। 68 यात्रियों ने कोच से तुरंत कूद अपनी जान बचाई। घटना कोटा रेल मंडल क्षेत्र की बताई जा रही है। रेलवे प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

घटना का विवरण :-
    • ट्रेन: त्रिवेंद्रम – हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431)
    • समय: रविवार सुबह लगभग 5:30 बजे
    • स्थान: रतलाम रेल मंडल के आलोट और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच (लूणी के पास)
    • प्रभावित कोच: ट्रेन के बी-1 (B1) कोच में सबसे पहले आग और धुआं देखा गया, जो पास के एक और कोच में फैल गया।

त्वरित कार्रवाई और स्थिति :-
    • अलर्ट: ट्रेन के गार्ड ने धुआं उठते ही तुरंत लोको पायलट (ड्राइवर) को इसकी सूचना दी।
    • इमरजेंसी स्टॉप: पायलट ने बिना वक्त गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को बीच रास्ते में ही सुरक्षित रोक लिया।
    • यात्री सुरक्षा: कोच में धुआं भरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ट्रेन रुकते ही सभी यात्रियों को तुरंत सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

रेल यातायात पर असर :-
  • रूट बाधित: इस घटना के कारण दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
  • ट्रेनें रुकीं: सुरक्षा और ट्रैक क्लियर करने के मद्देनजर इस रूट पर चलने वाली कई अन्य ट्रेनों को पिछले और अगले अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया है।
  • राहत कार्य: रेलवे के तकनीकी और सुरक्षा दल मौके पर पहुंच चुके हैं ताकि प्रभावित कोचों को अलग करके ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!