कुक्षी/धार। (लक्की जाजू) शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव, पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित बाग। आंगन का उत्सव के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र पर “मेरी कहानी, मेरी सफलता” योजना लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के वास्तविक अनुभवों को सामने लाना तथा अन्य पात्र परिवारों को योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश सिसोदिया, सरपंच धर्मेंद्र बामनिया, जिला लाभार्थी प्रभारी प्रकाश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. विवेक राठौर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ब्रजबाला जाजू, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष रमेश प्रजापत, वेदांश अगाल, रौनक राठौर, ऋषि राठौर सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वंदना मोराने, अंतिम भावसार, सपना सिसोदिया, लीला गोहिल, प्रभा सेन तथा सहायिका बबीता सोनवणे एवं लक्ष्मी चौहान सहित क्षेत्र की लाभार्थी महिलाएं, गर्भवती एवं धात्री माताएं तथा बच्चों के अभिभावकों ने सहभागिता की।
लाभार्थियों ने साझा की सफलता की कहानी
कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों ने अपनी-अपनी “मेरी कहानी, मेरी सफलता” साझा करते हुए बताया कि उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से किस प्रकार सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि योजनाओं का लाभ मिलने से उनके तथा उनके बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।
संवाद के दौरान हितग्राहियों से योजना की जानकारी कहां से मिली, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया कैसी रही तथा योजना से उनके जीवन में क्या परिवर्तन आया, इस संबंध में चर्चा की गई। साथ ही हितग्राहियों ने अन्य पात्र परिवारों से भी शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार लाभ लेने की अपील की।
योजनाओं की दी गई जानकारी
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं परिवारों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बाल विकास एवं पोषण सेवाओं सहित अन्य पात्रता आधारित शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
महिलाओं को योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछने का अवसर भी दिया गया तथा पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिन पात्र परिवारों को अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें संबंधित विभाग एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

संबंधित समाचार ---
चंद दिनों में गिरफ्तार कर निकाला चोरों का जुलूस, क्षेत्र में पुलिस का दबदबा
दो बुजुर्ग व्यक्तियों से लूट करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जनपद पंचायत बाग में खंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित