कुक्षी/धार। (लक्की जाजू) पुलिस ने दो बुजूर्ग व्यक्तियो से हथियार दिखाकर लुट करने वाला फरार 01 आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से लुटा गया एक मोबाईल, नगदी रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और देशी पिस्तौल को किया जप्त, कुल जप्त मशरुका लगभग ₹ 113000 रूपये /- कीमत का।
घटना का विवरण-
दिनांक 24.09.2026 को फरियादी रामा पिता रुपाजी भायल जाति सिर्वी उम्र 60 साल निवासी कापसी थाना कुक्षी द्वारा रिपोर्ट की गई की दिनांक 21.09.2026 को अपने दोस्त महेन्द्र कुमार के साथ मोटर साइकल से डेहरी गये थे। डेहरी से वापस आते समय टेकी रोड पर हनुमान मन्दिर के सामने शाम 5.30 बजे के लगभग पीछे से एक मोटर साइकल पर तीन बदमाश आये और उनकी मोटर साइकल के सामने उनकी मोटर साइकल अड़ा कर रोक लिया, एक बदमाश के हाथ में धारदार फालिया , दूसरे बदमाश के हाथ में देशी कट्टा (बन्दुक) दिखाकर हम दोनो के मोबाईल फोन एवं नगदी 3000 रुपये लुटकर भाग गये। दुसरे दिन मेरे द्वारा बैंक खाता चेक करवाने पर पता चला की मेरे छिने हुए मोबाईल फोन से युपीआई पैमेन्ट के माध्यम से मेरे बैंक खाते से भी अज्ञात बदमाशों ने 24630 रुपये निकाल लिये है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बाग पर अपराध क्रमांक 310/2026 धारा 309(4) BNS 2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा अज्ञात बदमाशो की तलाश के दौरान दिनांक 05.10.2026 को आरोपी संजय उर्फ संजू पिता धनसिंह बिड़वाल जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम रेहड़दा थाना गंधवानी हाल मुकाम ग्राम पिपली चौकी सिंघाना थाना मनावर जिला धार को गिरफ्तार कर पुछताछ करते घटना दिनांक समय को अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर एक बुजूर्ग व्यक्ति व उसके साथी की मोटर सायकल के सामने अपनी मोटर सायकल अड़ाकर उनको रोक कर फालिया व देशी कट्टा दिखाकर उनसे दो मोबाईल तथा नगदी 03 हजार रुपये लुट कर भाग जाना तथा उनके मोबाईल से युपीआई के माध्यम से 24630 रुपये निकाल लेना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी से एक लुटा गया एक मोबाईल, नगदी 8000 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं एक पिस्तौल जप्त की गई शेष फरार आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार शुदा आरोपियो को माननीय न्यायालय कुक्षी पेश किया जाकर पुलिस रिमांड लेकर पुछताछ की जा रही है।
जप्त मशरुका – 01. एक वीवो कम्पनी मोबाईल, 02. नगदी ₹ 8000/- 03. एक पिस्तौल, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, कुल मशरुका कीमत लगभग ₹ 113000/-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बाग हिरुसिंह रावत, उनि नवलसिह बघेल चौकी प्रभारी डेहरी,सायबर सेल प्रभारी भुपेन्द्र खरतिया, आर. प्रशान्त चौहान, प्रआर. भावसिंह रावत, रेलमसिंह भिंड,, आर. प्रीतम, सुनिल, ओमप्रकाश का विशेष योगदान रहा।

संबंधित समाचार ---
पुलिस का महा-अभियान: हेलमेट, सीट बेल्ट वालों पर भारी पड़ी लापरवाही, 129 वाहनों के चालान 48,800 शमन शुल्क
चंद दिनों में गिरफ्तार कर निकाला चोरों का जुलूस, क्षेत्र में पुलिस का दबदबा
आंगन का उत्सव के अंतर्गत “मेरी कहानी, मेरी सफलता कार्यक्रम आयोजित