madhya bharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » 6 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित पुल ने वर्षों पुरानी समस्या का किया समाधान, आवागमन हुआ सुगम
The bridge, constructed at a cost of over Rs 6 crore, has solved a long-standing problem and eased traffic.

The bridge, constructed at a cost of over Rs 6 crore, has solved a long-standing problem and eased traffic.

6 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित पुल ने वर्षों पुरानी समस्या का किया समाधान, आवागमन हुआ सुगम

सतीपुरा से गढ़ मान नदी पर बना ब्रिज बना ग्रामीणों के लिए वरदान।

धार। जिले के तिरला विकासखंड के सतीपुरा से गढ़मान नदी पर निर्मित ब्रिज ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। वर्षों से नदी के कारण आवागमन में हो रही परेशानी का अब स्थायी समाधान हो गया है। बारिश के दिनों में नदी में पानी आने के बाद ग्रामीणों को करीब 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ता था। वहीं नदी पार करना भी जोखिम भरा हुआ करता था।

6 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इस पुल ने क्षेत्र के ग्रामीणों के जीवन को आसान बना दिया है। पुल के निर्माण से अब ग्रामीणों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ता और आवागमन पहले की तुलना में काफी सुगम हो गया है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत क्षेत्र में सड़क एवं आवागमन से जुड़ी सुविधाओं के विकास से ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल रही है। पुल बनने के बाद स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, किसानों, ग्रामीणों और अन्य लोगों को भी विशेष सुविधा मिली है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान से क्षेत्र में नई उम्मीद और उत्साह का माहौल है। बारिश के दौरान नदी पार करने का जोखिम कम होने के साथ ही अब आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।

ग्रामीणों के लिए विकास और सुविधा की दिशा में यह पुल एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!