रात में चोरों ने मोटर वाइंडिंग की दुकान में सेंधमारी, 2 लाख से अधिक का सामान चुराया।
नालछा/धार। (विवेक शर्मा) नगर के एम.के. मोटर वाइंडिंग की दुकान, जो महेंद्र कुशवाहा की है, में शनिवार रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच अज्ञात चोरों ने पीछे की चद्दर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
दुकानदार महेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वह रात करीब 10:30 बजे धार से वायर का नया माल लाकर दुकान में रखकर घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पहुंचा, तो पीछे की चद्दर टूटी मिली और करीब ₹2 लाख से अधिक का वायर गायब था।
सीसीटीवी फुटेज में एक चोर रात 2 से 3 बजे के बीच दुकान में घुसता दिखाई दिया। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए एक थैली मुंह पर पहन ली और इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर कैमरे बंद कर दिए। इसके बाद उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जिस तरीके से चोरी की गई, उससे प्रतीत होता है कि यह किसी आदतन चोर की हरकत है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। SDOP मोनिका सिंह और थाना प्रभारी कैलाश बारिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगालने के निर्देश दिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार ---
निजी अस्पतालों की मनमानी से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, बिना योग्य चिकित्सकों के संचालन के भी लग रहे आरोप
सड़कों पर निजी एंबुलेंस व अस्पताल का कब्जा, जाम और हादसों से जूझ रहा शहर
सवालों के घेरे में तिरुपति हॉस्पिटल: नियमों को ताक पर रखकर मिली परमिशन, सड़क बनी निजी पार्किंग!रसूख के आगे प्रशासन बेबस?