पल्ली व्यापारी से लूट वाले 2 आरोपी पकड़ाए – एसपी के मार्गदर्शन में लुट और डकैती जैसे अपराधों में आई कमी।
धार। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में धार पुलिस को थाना गंधवानी क्षेत्रांतर्गत जीराबाद टाण्डा रोड ग्राम बलवारी (हरनियाबयडी) मेन रोड पर फालिये की नोक पर पल्ली व्यापारी के साथ लूट करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से लूटा गया मश्रुका 80 हजार रूपए नगदी एवं घटना मे प्रयुक्त एक होण्डा साईन मोटर सायकल कीमति 35,000/-रुपये, कुल जप्त मश्रुका करीबन 01 लाख 15 हजार रुपये का बरामद करने में सफलता हासिल की गई।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार, जिला धार के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी मनावर अनु बेनिवाल के नेतृत्व में लुट डकैती जैसे अपराधों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 नवंबर को फालिये की नोक पर पल्ली व्यापारी के साथ हुई लुट के आरोपीयों को गिरफ्तार कर लुट का माल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद करने मे गंधवानी पुलिस को मिली सफलता।
एसपी द्वारा डकैती, लूट, चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त आरोपियो की धड़पकड़ हेतु जिलें के समस्त सीएसपी/ एसडीओपी महोदय एवं विशेष रुप से एसडीओपी मनावर श्रीमति अनु बेनिवाल व जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं सायबर शाखा प्रभारी प्रशांत गुंजाल को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में शुक्रवार को मुखबीर की सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनावर अनु बेनिवाल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारी गंधवानी अनिल कुमार जाधव की टीम द्वारा तत्परता पुर्वक कार्यवाही करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियान 1. राहुल पिता पुनका बामनिया जाति भील उम्र 22 वर्ष निवासी खनिअम्बा थाना टाण्डा 2. दिनेश पिता सेकडिया खराडी जाति भील उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम खनिअम्बा थाना टाण्डा जिला धार को गिरफ्तार कर उनसे पुछताछ की गई।
पुछताछ पर उपरोक्त दोनों आरोपियों द्वारा अपने दो अन्य फरार साथियों 1. उमंग पिता केलसिंह निवासी कनेरी थाना बाग जिला धार व 2. जितेन्द्र (उमंग का दोस्त) के साथ मिलकर ग्राम बलवारी (हरनियाबयडी ) मेन रोड पर 17 नवंबर को प्रातः करीब 10.30 बजे दो मोटर सायकल पर पल्ली व्यापारी के साथ फालिये की नोक पर 1,70,000/- नगदी रुपये की लुट की घटना घटित करना स्वीकार किया गया है।
इनका रहा सराहनीय कार्य —
उक्त कार्यवाही में आरोपियो को पकड़ने में थाना प्रभारी गंधवानी निरीक्षक अनिल कुमार जाधव, उनि. विजय मिश्रा, उनि. जगदीशचन्द्र निनामा, सउनि. दिवाकरसिंह बैस, सउनि. गुलाबसिंह अलावा, प्र.आर. 791 दिनेश मेडा, आर. 679 किशन, आर. 1006 विक्रम, आर. 1092 सियाराम, आर. 290 शैलेन्द्र, आर. 1040 संतोष व आर. 946 अम्बाराम, आर.303 शोभाराम खरते एवं पुलिस थाना टाण्डा टीम के उनि भूपेन्द्र खरतिया, आर.980 राहुल, आर.723 सुनिल खराडी, आर.481 अर्जुन डावर, आर.987 राहुल भदौरिया, आर.02 सुरेश, आर.233 मनीष का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ताजा समाचार (Latest News)
नाइट्रोजन ठंडी गैस ने ली एक 7 वर्षीय मासूम की जान, झुलसने से मौत
पुलिस की त्वरित कार्यवाही, टोल कर्मचारियों को भेजा जेल
मीडिया के हस्तक्षेप के बाद पुलिस को सुनाई दी फरियाद!