तीन घंटे में सभी 33 केवी फीडर से आपूर्ति सामान्य की गई।
इंदौर में आए तेज आंधी-तूफान के कारण कई इलाकों में पेड़ गिरने व लाइनों के टूटने से बिजली गुल हो गई थी, हालांकि, विद्युत वितरण कंपनी ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य लाइनों (33 केवी) की आपूर्ति को सामान्य कर दिया है, लेकिन कुछ भीतरी या प्रभावित इलाकों में मरम्मत कार्य अभी भी चल रहा है।
इंदौर। सोमवार दोपहर मौसम में भारी बदलाव आया। अत्यंत तेज आंधी, तूफान ओर वर्षा का दौर चला। तेज आंधी से करीब चालीस स्थानों पर 33 केवी लाइन, पोल के पास पेड़, विशाल शाखाएं गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
800 कर्मचारियों ने 2 घंटे में दुरुस्त की विद्युत सप्लाई —
बिजली आपूर्ति सामान्य करने के लिए जिले के करीब आठ सौ कर्मचारी लगाए गए। साढ़े सात बजे सभी 33 केवी की प्रभावित 20 लाइनों को सामान्य कर दिया गया, कुछ स्थानों पर 11 केवी लाइनों पर पेड़ों की शाखाएं आने से आपूर्ति बाधित रही, इसे अगले दो घंटों में सामान्य कर दिया गया।
2000 से अधिक शिकायतों का निराकरण —
दोपहर से शाम तक इंदौर जोन की टीमों ने आपूर्ति संबंधित दो हजार से ज्यादा शिकायतों का समाधान किया। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने पोलोग्राउंड स्थित स्कॉडा कंट्रोल सेंटर से आपूर्ति सुधार की पल पल की जानकारी ली। मुख्य अभियंता आरसी जैन, शहर अधीक्षण यंत्री मनेंद्र गर्ग ने प्रत्येक कार्यपालन यंत्री, जोन प्रभारी से चर्चा की कार्य प्रगति के बारे में जान कर शहर की सभी विद्युत सप्लाई को दुरुस्त करवाया।
शहर वासियों ने मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी की की सराहना —
मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा किए गए तूरत कार्य को लेकर शहर की जनता में काफी उत्साह देखा गया। शहर वासियों ने मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों का साधुवाद किया और धन्यवाद भी दिया। जीस प्रकार MPEB के कर्मचारियों ने चंद घंटे में विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से प्रारंभ कर दी।

संबंधित समाचार ---
बालक लापता, परिजनों ने लगाए पुलिस पर आरोप, डेम में मृत मिला बालक
पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाए
जेल प्रशासन की गंभीर लापरवाही से कैदी घायल