madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » बालक लापता, परिजनों ने लगाए पुलिस पर आरोप, डेम में मृत मिला बालक
Child missing, family accuses police, child found dead in dam

Child missing, family accuses police, child found dead in dam

बालक लापता, परिजनों ने लगाए पुलिस पर आरोप, डेम में मृत मिला बालक

कुक्षी/धार। कुक्षी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़गयार से एक बालक के लापता होने का मामला सामने आया था। उक्त मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस पर FIR न करने व बालक को ना खोजने का आरोप भी लगाया था।

उसके बाद बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई। बालक डेम में मृत अवस्था में मिला। इस मुश्किल घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। खेल-खेल में बच्चों के साथ होने वाले ऐसे हादसे बेहद दर्दनाक होते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्र मुकाती, पिता रोहित मुकाती, कल शाम लगभग 5:30 बजे से घर और गांव से लापता था।

परिजनों ने आसपास के गांवों एवं संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बच्चे के अचानक गायब होने से परिवार एवं ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ था।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि थी की यदि किसी को रुद्र मुकाती के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत उसके परिवार अथवा नजदीकी पुलिस थाना कुक्षी को सूचना दें, ताकि बालक को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

वही कुक्षी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक के साथ खेलने वाले बच्चों को बुलाकर पूछताछ की गई थी, बच्चों ने रात में कुछ नहीं बोला लेकिन सुबह जब पुलिस ने बच्चों को वापस बुलाकर शक्ति से पूछताछ की तब एक बच्चे ने बताया कि वह हमारे साथ नहाने डेम तरफ गए थे और वह नहाने लगा नहाने के बाद वापस नहीं आया। हम डर कर घर भाग आए और रात को डर के मारे कुछ नहीं बता पाए, इसके बाद कुक्षी पुलिस ने तत्परता दिखाई और डैम से मृत बालक को खोज कर निकाल लिया।

डैम में नहाने गए 12 वर्षीय बालक की डेड बॉडी बरामद करके मर्ग कायम कर लिया गया है। शव परीक्षण के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया। राजेश यादव, थाना प्रभारी – कुक्षी, धार।

अत्यंत महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना जरूरी है: जल स्रोतों के पास सुरक्षा
  • अकेले न जाने दें: बच्चों को तालाब, डैम, नदी या कुएं के पास अकेले बिल्कुल न जाने दें।
  • चेतावनी बोर्ड: खतरनाक जलाशयों के पास स्थानीय प्रशासन द्वारा चेतावनी बोर्ड लगाए जाने चाहिए।
  • बाउंड्री वॉल: गहरे पानी वाले क्षेत्रों के आसपास सुरक्षित फेंसिंग या बाउंड्री होनी जरूरी है।
  • पानी का खतरा: बच्चों को गहरे पानी में उतरने के खतरों के बारे में बार-बार जागरूक करें।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!