madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » बेखौफ हुए सट्टा दुकान संचालक, स्थानीय पुलिस की मिलीभगत
Satta shop operators became fearless, with the connivance of local police.

Satta shop operators became fearless, with the connivance of local police.

बेखौफ हुए सट्टा दुकान संचालक, स्थानीय पुलिस की मिलीभगत

कुक्षी और बाग क्षेत्र के नागरिकों के लिए वास्तव में एक बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। जुआ और सट्टा न केवल परिवारों को आर्थिक रूप से बर्बाद करते हैं, बल्कि क्षेत्र में चोरी, लूटपाट और असुरक्षा का माहौल भी पैदा करते हैं। 

कुक्षी/धार। (लक्की जाजू ) यह एक गंभीर समस्या है जहां सट्टा और जुए के कारण क्षेत्र में अपराध और असुरक्षा बढ़ रही है। कुक्षी और बाग क्षेत्र में अवैध सट्टा गतिविधियों और उससे होने वाली चोरियों या लूटपाट की वारदात बढ़ती ही जा रही है। अगर जल्द ही कानूनी कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्र में और भी बड़ी गंभीर घटनाए घट सकती है।

नजदीकी जिम्मेदार अधिकारी बाग थाना / कुक्षी थाना स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इसके पीछे का कारन तो वही जानते है। या फिर उनके संज्ञान में होने के बावजूद यह अवैध गतिविधि संचालित हो रही हे। 

बाग मे चल रही खुलेआम सट्टा दुकानों पर प्रशासन की और से कोई रोक टोक नहीं होना जिसके चलते नगर में सट्टा खेलने वालों को पैसों की तंगी के कारण आए दिन चोरी घटनाए बढ़ती जा रही है। बाहर आने जाने वाले मोटरसाइकिल सवारों के साथ लूट पाट की घटनाए हो रही है। नागरिको को इन मुश्किलों का सामना आए दिन करना पड़ता है, नगर के चारों रास्तों पर सट्टा की दुकाने सजी हुई है। सट्टा की दुकान महेश नगर मे नदी के पास, मेन मार्किट मे विजय स्थम्ब चौराहा आदि जगह चल रही है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!