नई दिल्ली। देशभर के करोड़ों किसान इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार अब तक इस योजना की 22 किस्तें सफलतापूर्वक जारी कर चुकी है, जिसके तहत पात्र किसानों के खातों में प्रति किस्त 2,000 रुपये की राशि भेजी जाती है।
अटकी हुई किस्त का क्या होगा?
अक्सर देखा गया है कि तकनीकी समस्याओं के कारण लाखों किसानों की किस्तें अटक जाती हैं। लेकिन ऐसे किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। योजना के नियमों के अनुसार, यदि आपकी 22वीं किस्त किसी वजह से रुक गई है, तो आगामी 23वीं किस्त के साथ पिछली अटकी हुई राशि भी आपके खाते में एक साथ क्रेडिट की जा सकती है।
कब जारी होगी 23वीं किस्त?
वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्रालय इस योजना का पूरा कार्यभार संभाल रहा है और किसानों का डेटा तैयार करने में जुटा है। हालांकि, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान या मंत्रालय की ओर से 23वीं किस्त जारी करने की किसी निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
क्या हैं पिछले साल के ट्रेंड?
इसके बावजूद, यदि पिछले सालों के ट्रेंड को देखें, तो कैलेंडर ईयर की इस अवधि की किस्त आमतौर पर जून या जुलाई के महीने में जारी की जाती है। तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से देरी होने पर यह समय अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह तक भी खिंच सकता है। उदाहरण के लिए, साल 2024 में 17वीं किस्त 18 जून को आई थी, जबकि पिछले साल 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी की गई थी। इस ट्रेंड के आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि किसानों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है।
ऐसे में अगर पिछली तारीखों को देखें तो संभावना है कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 18 जून के बाद आ सकती है। यानी किसानों का इंतजार 18 जून के बाद खत्म हो सकता है। हालांकि, किसानों को आधिकारिक सूचना आने तक इंतजार करना चाहिए।
कैसे चेक करें PM Kisan Yojana का ताजा स्टेटस
पीएम किसान योजना का ताजा स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: PM-KISAN के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “Know Your Status” (अपनी स्थिति जानें) विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब, दिए गए फ़ील्ड में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है
“Know Your Registration Number” (अपना रजिस्ट्रेशन नंबर जानें) पर क्लिक करें
मोबाइल नंबर या आधार कार्ड से खोजें
OTP का इस्तेमाल करके वेरीफाई करें, और आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर देख पाएंगे।
स्टेप 4: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP का इस्तेमाल करके अपना वेरिफिकेशन पूरा करें।
स्टेप 5: वेरिफिकेशन के बाद, आप स्क्रीन पर अपनी PM-KISAN की जानकारी देख पाएंगे, जिसमें ये शामिल हैं:
किसान का नाम
रजिस्ट्रेशन की स्थिति
eKYC की स्थिति
किस्त के भुगतान का इतिहास
बैंक खाते की जानकारी
लंबित या अस्वीकृत स्थिति (यदि कोई हो)

संबंधित समाचार ---
बेखौफ हुए सट्टा दुकान संचालक, स्थानीय पुलिस की मिलीभगत
बीच सड़क पुलिस और जनता में दे-दनादन, जमकर चले लात-घूंसे
AICC सचिव उषा नायडू ने संगठन की नब्ज टटोली, कार्यकर्ताओं से किया संवाद