पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, 307 में प्रकरण दर्ज, आरोपी फरार।
धार। धार जिला अंतर्गत नौगाँव थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक सनसनीखेज और खौफनाक वारदात सामने आई है। हनुमान मंदिर के पास गरबा चौक पर घात लगाए बैठे हमलावरों ने एक युवक पर न सिर्फ गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, बल्कि उसे घेरकर लोहे की रॉड, हॉकी और बेसबॉल बैट से लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
जानबूझकर गाड़ी को मारी टक्कर और फिर खूनी खेल —
मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार (11 जून 2026) दोपहर करीब 2:00 बजे की है। पाडलिया निवासी 32 वर्षीय सचिन ठाकुर पिता कमल ठाकुर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी नौगाँव धार के रहने वाले रणवीर, नारायण और अरुण उर्फ अरविंद ने अपनी स्कार्पियो गाड़ी (नंबर MP 09 DT 0025) से सचिन की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सचिन सड़क पर जा गिरे।
घेरकर बरसाए ताबड़तोड़ वार —
टक्कर मारने के बाद भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा, तो वे जान से मारने की नियत से गाड़ियों से नीचे उतरे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी रणवीर ने हाथ में ली हुई लोहे की रॉड से सचिन पर ताबड़तोब वार किए, जिससे सचिन के दोनों पैरों के घुटनों के नीचे, दाहिने हाथ की कलाई और पंजे पर गंभीर चोटें आईं। इसी बीच आरोपी नारायण और अरुण ने भी मोर्चा संभाल लिया। नारायण ने हॉकी और अरुण ने बेसबॉल बैट से सचिन को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस बर्बर हमले में युवक के बाएं हाथ, बाएं कंधे, कोहनी, दोनों जांघों, पीठ और सिर के बाईं तरफ गंभीर चोटें आई हैं।
आरोपियों पर इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा —
घटना की सूचना मिलते ही नौगाँव पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने फरियादी सचिन ठाकुर की शिकायत पर तीनों नामजद आरोपियों रणवीर पिता गोपाल ठाकुर, नारायण पिता मुकेश ठाकुर, अरुण उर्फ अरविंद पिता भेरवान ठाकुर के खिलाफ धाराएं (BNS) 109(1) (हत्या का प्रयास), 296(a) (अश्लील कार्य/गाली-गलौज), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), और 3(5) (सामान्य आशय) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
नौगांव टीआई हीरूसिंह रावत ने बताया कि तीनाें आरोपी अभी फरार है।
संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी
KAMALGIRI GOSWAMI
administrator
संचालक एवं संपादक: कमलगिरी गोस्वामी, 18 वर्ष से अधिक का दीर्घकालीन पत्रकारिता अनुभव। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में फोटो पत्रकार से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। वर्ष 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। संचालक एवं संपादक, मध्यभारत लाइव न्यूज़ (वर्ष 2018 से निरंतर)।
Director and Editor: Kamalgiri Goswami, with over 18 years of experience in journalism. Field of work: Started as a photojournalist in 2008 and worked as a city reporter in 2011. Worked as a district bureau chief for newspapers and news channels in 2016. Director and Editor, Madhya Bharat Live News (since 2018).

संबंधित समाचार ---
पुलिस एक्शन मोड: दुष्कर्म एवं फोटो वायरल करने वाला आरोपी 12 घन्टे में गिरफ्तार
एक्शन मोड़ में पुलिस, मारपीट एवं जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार फालिया भी जप्त
पुलिस की जवाबदेही पर सवाल: ग्रामीण अंचलों में बिना किसी रोक-टोक के उपलब्ध हो रही शराब