madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » पत्नी की अपील पर DSP का तबादला, समर्थकों में भारी उत्साह
DSP transferred on wife's appeal, huge enthusiasm among supporters

DSP transferred on wife's appeal, huge enthusiasm among supporters

पत्नी की अपील पर DSP का तबादला, समर्थकों में भारी उत्साह

भोपाल। डीएसपी संतोष कुमार पटेल का बालाघाट से भोपाल तबादला होआ है, जहां उन्हें भोपाल नगरीय पुलिस में कोतवाली का सीएसपी (CSP) नियुक्त किया गया है। यह निर्णय मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार देर रात जारी की गई 65 डीएसपी अधिकारियों की स्थानांतरण सूची के तहत लिया गया है।
तबादले से जुड़ी मुख्य बातें —
  • भावुक अपील का असर: करीब डेढ़ साल से बालाघाट में तैनात डीएसपी संतोष पटेल की पत्नी रोशनी पटेल ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया (फेसबुक) पर सरकार से एक भावुक पोस्ट के जरिए गुहार लगाई थी।
  • मांग की वजह: उन्होंने बच्चों की बेहतर शिक्षा, स्कूल एडमिशन और परिवार के साथ समय बिताने की दिक्कतों का हवाला देते हुए जल्द ट्रांसफर की मांग की थी, जिसे जनता का भी भारी समर्थन मिला था।
  • शुभचिंतकों में खुशी का माहौल: सोशल मीडिया और युवाओं के बीच अपनी अनूठी कार्यशैली के लिए बेहद लोकप्रिय डीएसपी संतोष पटेल के भोपाल आने की खबर से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। 

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!