madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » कई थाना प्रभारियों के इधर से उधर तबादले से जिला पुलिस में हड़कंप
The transfer of several station in-charges from one place to another has created a stir in the district police.

The transfer of several station in-charges from one place to another has created a stir in the district police.

कई थाना प्रभारियों के इधर से उधर तबादले से जिला पुलिस में हड़कंप

धार। जिले में कानून व्यवस्था को लेकर के बड़ी सर्जरी की गई, 2 जुलाई दोपहर में जारी की गई लिस्ट के अनुसार कई थाना प्रभारी के इधर से उधर तबादले से धार जिले में हड़कंप मचा दिया।

आपको बता दें कि जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिला पुलिस में थाना प्रभारीयों के तबादले से जिले में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कानून व्यवस्था एवं जिला पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने कानून व्यवस्था को लेकर के इन थाना प्रभारी के तबादले किए गए हैं। कई थाना प्रभारी को इधर से उधर किया गया है वहीं कई जगह पर डीआरपी में लाइन अटैच थाना प्रभारी को नए थानों की जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि जिले में कानून व्यवस्था प्रशासनिक कार्य व्यवस्था की दृष्टि से इन थाना प्रभारी का तबादला किया गया है। दबंग थाना प्रभारी जो अतिक्रमणकारियों को ठिकाने लगाने वाले ठाकुर के नाम से प्रशिद्ध हो चुके और कई मामलो में त्वरित कार्यवाही करने से जनता का विश्वास जीतकर आम जनता में पुलिस का भरोसा व अपराधियों में खौफ पैदा करने वाले प्रवीण ठाकरे जो की धामनोद थाना प्रभारी थे उन्हें सादलपुर थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं सविता चौधरी जो की सदलपुर थाना प्रभारी थी उन्हें डीआरपी लाइन में अटैच किया गया है। संतोष यादव थाना प्रभारी धरमपुरी को धामनोद थाना प्रभारी बनाया गया है, सरदार सिंह सोलंकी जो की डीआरपी लाइन में पदस्थ थे उन्हें धरमपुरी थाना प्रभारी बनाया गया है, ईश्वर सिंह चौहान काफी समय से मनावर में चर्चित थाना प्रभारी रहे हैं, जिन्होंने कई मामलों में बड़े खुलासा किए हैं खासकर के 24-25 आर्म्स एक्ट को लेकर के कई बड़े मामले उजागर किए हैं और कई सिकलीगरों को गिरफ्तार भी करवाया है, उन्हें थाना प्रभारी कोतवाली धार बनाया गया है, कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान को थाना प्रभारी कुक्षी के पद पर पदस्थ किया गया है, कुक्षी थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव को थाना प्रभारी मनावर बनाया गया है, राज लल्लन मिश्रा जो कि जिला पुलिस लाइन में पदस्थ थे उन्हें थाना प्रभारी नौगांव बनाया गया है, नौगांव थाना प्रभारी हीरु सिंह रावत को थाना प्रभारी बाग बनाया गया है, कैलाश सिंह चौहान थाना प्रभारी बाघ को रक्षित निरीक्षक केंद्र धर यानी के डीआरपी लाइन में पदस्थ किया गया है।

यह पूरी पदस्थापना कानून व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए की गई है, इन नई पदस्थापनाओं को लेकर के जिले में कई चर्चाएं भी सामने आ रही है, कई लोग बता रहे हैं कि कई थाना प्रभारीयों की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक को मिल रही थी,  शिकायतों के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को इधर से उधर किया है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!