madhya bharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » पुलिस की बड़ी कामयाबी नाबालिग लड़की अहमदाबाद से दस्तयाब

पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश।

कुक्षी/बाग (लक्की जाजू)। बाग थाना क्षेत्र से लापता हुई कक्षा 11वीं की नाबालिग छात्रा को बाग पुलिस ने अहमदाबाद, गुजरात से दस्तयाब कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर न्यायालय कुक्षी में पेश किया।

जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को फरियादी नवलसिंह डावर ने चौकी डेहरी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री, जो कक्षा 11वीं में बाग में पढ़ती है, सुबह करीब 9:30 बजे घर से किताबें लेने बाग जाने का कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

रिपोर्ट पर थाना बाग में अपराध क्रमांक 264/2026, धारा 137(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा ने नाबालिग को शीघ्र तलाश कर दस्तयाब करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बाग निरीक्षक हिरुसिंह रावत के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

चौकी प्रभारी डेहरी उप निरीक्षक नवलसिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुजरात भेजा गया। तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से तलाश करते हुए पुलिस ने अहमदाबाद, गुजरात से नाबालिग को दस्तयाब कर लिया।

मामले में अनिल उर्फ अन्नु पिता बापू बघेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी सिंध तलावली फलिया, ग्राम माछलिया, थाना नानपुर, जिला अलीराजपुर को अभिरक्षा में लेकर थाने लाया गया। वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय कुक्षी में पेश किया गया।

कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका —

निरीक्षक हिरुसिंह रावत थाना प्रभारी बाग, उप निरीक्षक नवलसिंह बघेल चौकी प्रभारी डेहरी, उप निरीक्षक प्रमिला जमरे, सहायक उप निरीक्षक गोरेलाल शुक्ला, आरक्षक प्रीतम, आरक्षक रविन्द्र एवं आरक्षक ओमप्रकाश का विशेष योगदान रहा।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!