madhya bharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » क्षेत्र में दहशत का माहौल, लाखों की विदेशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

लालबाग परिसर में ‘MADE IN USA’ लिखी देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार।

धार। (सुनील यादव) लालबाग परिसर में दीवार की ओट लेकर संदिग्ध गतिविधियों में खड़े एक युवक की चालाकी उस समय धरी रह गई, जब पुलिस की पैनी नजर उस पर पड़ी। हाथ में पकड़ी हुई सफेद थैली की तलाशी लेते ही पुलिसकर्मियों के हाथ लगी अवैध पिस्टल।

लाखो की पिस्टल के साथ गिरफ्तार —

थैली के भीतर से विदेशी मार्का लगी एक पिस्टल सहित पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर अवैध हथियार जब्त किया है।

अमेरिका (USA) में बनीं या अन्य आयातीत .32 बोर (32 bore) पिस्तौल और रिवॉल्वर की कीमत आमतौर पर ₹1,50,000 से लेकर ₹8,50,000 या इससे अधिक हो सकती है,

आपको बता दें कि यह कार्रवाई 12 सितंबर शनिवार को दोपहर लगभग 3:20 से 4:30 बजे के बीच कोतवाली पुलिस टीम द्वारा लालबाग परिसर में की गई।

मुखबिर की सूचना व संदेह के आधार पर जब पुलिस बल ने कैलाश नगर निवासी 32 वर्षीय आकाश सिसोदिया (पिता स्वर्गीय दिलीप सिसोदिया) को रोका, तो वह थैली को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पंचों के समक्ष ली गई तलाशी में उसके दाहिने हाथ में मौजूद सफेद थैली से काले रंग की 32 बोर की विदेशी पिस्टल मिली। पिस्टल की बैरल पर अंग्रेजी में ‘Zzzz’ और ‘MADE IN USA BOR 32’ लिखा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत पुलिस द्वारा 5,000 रुपये आंकी गई है, जबकि विदेशी पिस्टल की कीमत डेड लाख से 8 लाख तक होती है।

हथियार से संबंधित वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस न होने पर पुलिस ने उसी दिन शाम 6:30 बजे आरोपी के विरुद्ध धारा 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया था। शहर के सार्वजनिक स्थल पर अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने के बाद अब पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि यह पिस्टल कहाँ से खरीदी गई थी और आरोपी इसे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से लाया था या केवल तस्करी के मकसद से।

अवैध हथियारों के नेटवर्क को खंगालने के लिए पुलिस आरोपी के पूर्व रिकॉर्ड और उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है।

आरोपी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, पूछताछ जारी है। नगर पुलिस अधीक्षक, शशांक सिंह गुर्जर।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!