वराह मार्च को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रही।
शाम तक कई लोग हिरासत में | 800–1000 जवान तैनात | ड्रोन-CCTV से निगरानी।
धार। 15 सितंबर को प्रस्तावित वराह मार्च वाहन रैली को लेकर धार शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद रैली निकालने की घोषणा के बाद पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे।
पुलिस के अनुसार शहर में करीब 800 से 1000 पुलिस जवान तैनात रहे। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल के साथ ड्रोन और CCTV कैमरों से निगरानी की गई।
रात से कार्रवाई: यात्रा से जुड़े लोगों पर कार्रवाई सोमवार रात से शुरू हुई थी। धार शहर से की लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर के अनुसार कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।
विजय मंदिर/लाठ मस्जिद बंद: सुरक्षा व्यवस्था के तहत एएसआई के आदेश से मंगलवार को विजय मंदिर/लाठ मस्जिद बंद रखे जाने की भी जानकारी सामने आई है। क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई गई थी।
फिलहाल पुलिस के अनुसार धार शहर में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। शशांक सिंह गुर्जर, नगर पुलिस अधीक्षक धार।

संबंधित समाचार ---
पुलिस की बड़ी कामयाबी नाबालिग लड़की अहमदाबाद से दस्तयाब
क्षेत्र में दहशत का माहौल, लाखों की विदेशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
दामाद बना ससुर का कातिल, चाकू से की हत्या