Dispute between two parties over bursting crackers, heavy stone peltingDispute between two parties over bursting crackers, heavy stone pelting

पथराव के बाद तोड़ी गाड़ियां, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में त्यौहार के बीच तनाव वाली खबर सामने आई। दिवाली के दूसरे दिन दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया था। यह विवाद पटाखे फोड़ने को लेकर होना बताया जा रहा है। विवाद के बाद दो पक्ष आमने सामने हो गए। इसके चलते सड़क में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गइ। घटना के चलते मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

आपको बता दे की इंदौर शहर के छत्रीपुरा इलाके में बच्चों के बीच पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बड़ी संख्या में घटनास्थल पर लोग इकट्ठा होने लगे। एक पक्ष ने रोड पर खड़ी गाड़ियों को पलट दिया। वे यहीं पर नहीं रुके इसके बाद उन्होंने कई अन्य गाड़ियों के कांच फोड़ दिए। लोगों की भीड़ ने छत्रीबाग में स्थित बाल विनय मंदिर स्कूल के बाहर खड़ी एक रिक्शा को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा —

विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस ने ऑटो को जलते देखा तो तुरंत स्थिति संभालते हुए फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके साथ ही त्यौहार के बीच शहर का माहौल ना बिगड़े इसके लिए सूचना मिलते ही डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

सीसीटीवी से हो रही पथराव करने वालों की पहचान —

डीसीपी ऋषिकेश मीणा के मुताबिक घटना स्थल से लेकर जहां-जहां पथराव हुआ है, वहां के सीसीटीवी फुटेज निकालने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। वहीं, घटना को अंजाम देने वाले कुछ असामाजिक तत्वों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। साथ ही घटना में घायल लोगों का उपचार कराकर उनकी तरफ से एफआईआर की कार्रवाई की जारी है। अभीतक चार लोग गिरफ्तार हो चुके है। 

पत्थरबाजी की घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में संगठन के लोग छत्रीपुरा थाना पहुंचे और चक्का जाम कर दिया। वे लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वहीं, हिंदू रक्षक संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एकलव्य गौड़ ने कहा कि हिन्दू वहां से डरकर पलायन कर लें। देश में कई जगह ऐसी घटना हो रही है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था तब जाकर भीड़ ने चक्काजाम हटाया।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!