धार। विगत दिनों शराब कारोबारी के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने विशेष रूप से संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटनास्थल के आसपास क्षेत्र में निकाला जुलूस।
आपको बता दे की धार जिले के शराब ठेकेदार के कर्मचारियों के ऊपर विगत दिनों देर रात्रि में घोड़ा चौपाटी से त्रिमूर्ति चौराहा के बीच आदर्श मार्ग पर मारपीट के साथ-साथ खूनी संघर्ष भी हुआ था। जिसमें शराब ठेकेदार के कर्मचारियों को गंभीर चोट आई थी। इस घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की थी।
बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने यह हमला किया उन लोगों का पूर्व में भी शराब विक्रेताओं के किन्हीं लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद वह लोग उन लोगों की तलाश लगातार कर रहे थे, इसी दौरान दिनांक 29/05/25 रात्रि में रोटरी क्लब के सामने चार आरोपी 1. अज्जु माईकल निवासी नौगावं, 2. मनीष उर्फ मनिया निवासी कुम्हार गड्डा, 3. लखन पंचाल निवासी सुनारखेडी, 4. भरत उर्फ आशीष मराठा निवासी कुम्हार गड्डा के द्वारा स्वप्नील उर्फ सोनु पिता स्व. अमरनाथ जायसवाल उम्र 40 वर्ष पर हमला कर दिया और गाड़ी में भी पूरी तरह से तोड़ फोड़ कर दी।
उक्त घटना पर कोतवाली पुलिस ने धारा 126(2), 296, 109, 115(2), 351(2), 324(5), 3(5) बीएनएस प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलुस निकाला गया।


संबंधित समाचार ---
होली के दिन युवती से छेड़खानी करना मनचले को पड़ा भारी
अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े युवक की हत्या, होली की सुरक्षा के बीच चाकू बाजी
चैंबर साफ करने उतरे दो निगम कर्मियों की मौत